For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: धोनी ने महज 0.08 सेकेंड में इस खिलाड़ी को किया स्टंप तो खुद जडेजा भी रह गए दंग

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला हाल के दिनों में शांत रहा है लेकिन वह अपनी चीते की रफ्तार वाली विकेटकीपिंग से अभी भी उतना ही प्रभावित कर रहे हैं। मुंबई में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए चौथे वनडे मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ धोनी ने फ्रूफ किया कि फिलहाल भारत में उनका कोई सानी नहीं हैं। और भारत के लिए उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ़ना इतना आसान नहीं है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे वनडे के दौरान धोनी ने अपनी स्टंपिंग से सबको चौंका दिया। पॉल 19 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम इंडिया वेस्टइंडीज को जल्दी समेटने के प्रयास में जुटी थी। भारत द्वारा दिए गए 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 138 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद क्या हुआ, आइए जानते हैं।

0.08 सेकेंड से भी कम में स्टंपिंग:

दरअसल, भारतीय टीम विंडीज की पारी जल्दी समेटने के प्रयास में जुटी हुई थी। पिच पर कीमो पॉल टिके हुए थे। तभी जडेजा के 28वें ओवर की चौथी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसने ना सिर्फ भारत को कीमो पॉल का विकेट दिलाया बल्कि फिर धोनी की फुर्ती सबके सामने जाहिर हो गई। कीमो पॉल ने गेंद को डिफेंड करने का प्रयास किया, गेंद हल्की से घूमी और इससे पहले कि कीमो पॉल कुछ समझ पाते उससे पहले ही धोनी ने उन्हें पवेलियन लौटा दिया। दिलचस्प बात ये रही कि धोनी को ये स्टंपिंग करने में सेकेंड के दसवें हिस्से से भी कम समय (0.08 सेकेंड) लगा।

जडेजा का रिएक्शन:

धोनी के इस स्टंपिंग पर रविंद्र जडेजा को विश्वास नहीं हो रहा था। उनका रिएक्शन देखने लायक था।बीसीसीआई ने भी ट्वीट करके धोनी की तारीफ की और उनकी स्टंपिंग को बिजली से भी तेज बताया। बीसीसीआई ने लिखा कि जडेजा ने धोनी से पूछा कि क्या ये आउट था, और धोनी की परिचित मुस्कान ने सब कुछ बयां कर दिया।

रोहित ने भी की शानदार फील्डिंग:

इस मैच में रोहित की भी तारीफ हुई बल्लेबाजी के साथ-साथ रोहित शर्मा ने कैच भी अच्छे पकड़ें। रोहित ने फैबियान एलेन का स्लिप में बढ़िया कैच लपका। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ये विकेट गिरा। रोहित ने स्लिप में इस मैच में दो कैच लपके। इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर मैच के ऐसे ही कुछ खास पलों का एक वीडियो शेयर किया गया है।

Story first published: Wednesday, October 31, 2018, 14:48 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+