
धोनी ने भरा सबसे ज्यादा इनकम टैक्स-
इसी बीच धोनी अनेकों वजहों के साथ ऑफ द फील्ड भी चर्चाओं में रहे हैं। अपने शांत स्वभाव और मजाकिया अंदाज के चलते दुनिया भर में करोड़ों की फैन फॉलोइंग वाले धोनी इस बार टैक्स भरने को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं।
झारखंड की शान के तौर पर मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से करदाताओं की सूची में टॉप किया है।
एमएस धोनी की इतनी इज्जत क्यों करते हैं बॉलर, प्रज्ञान ओझा ने किया खुलासा

लगातार टॉप कर रहे हैं धोनी
धोनी ने इस साल 28 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स भरा है और व्यक्तिगत तौर पर जमा किए जाने जैसे वाले आयकर वे सबसे ऊपर आ गए हैं। यह उनकी पिछले एक साल की कमाई पर दिया गया टैक्स है। धोनी के लिए लगातार तीसरा साल है जब वे अपने गृहराज्य में टैक्स देने वाले व्यक्तियों की सूची में सबसे ऊपर हैं।

क्रिकेट से इतर कमाई के जरिए-
धोनी ने अपना जीवन एक मीडिल वर्ग परिवार से शुरू किया था और क्रिकेट के अलावा भी उन्होंने अपनी आय के कई जरिए बनाए हुए हैं। टेस्ट से संन्यास और क्रिकेट से लंबी दूरी के बावजूद धोनी कई ब्रांड के एंबेसडर भी रहे हैं। धोनी स्पोर्ट्स फिट, सेवन, माही रेसिंग टीम इंडिया, हॉकी टीम (रांची), माही होटल आदि के अलावा कई विज्ञापनों से कमाई के जरिए बनाए हैं।
इंजमाम ने बताए वो 4 कारण जिनके चलते सचिन जैसा दूसरा क्रिकेटर नहीं हुआ

झारखंड के सबसे बड़े टैक्स पेयर-
वहीं अगर राज्य के सबसे बड़े टैक्स प्रदाता की बात की जाए तो इसमें सेंट्रल कोल फील्ड लिमिटेड रांची का नाम आता है जिन्होंने 1100 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है, अन्यों में टिमकेन इंडिया लिमिटेड जमशेदपुर, जामीपोल लिमिटेड जमशेदपुर, बिग शॉप रांची, कश्यप मेमोरियल आइ अस्पताल रांची, ब्रदर्श एकेडमी रांची, उदय शंकर प्रसाद रांची जैसे नाम शामिल हैं।

2 मार्च से धोनी की ट्रेनिंग शुरू
फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर रहकर आराम फरमा रहे हैं। लेकिन अब उन्हें मैदान पर उतरते हुए देखना का इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरूआत 29 मार्च को होने जा रही है। ऐसे में अब धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए धमाल मचाने को तैयार हैं। खबर आई है कि धोनी इसके लिए 2 मार्च को मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए पसीना बहाना शुरू कर देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
