
कोहली को दिया जा सकता है आरामः
इंग्लैंड में करीब 80 दिनों के आराम के बाद विराट कोहली को एशिया कप में करीब तीन हफ्तों का आराम दिया गया था और टीम की कमान रोहित के हाथों में थी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि आगामी विश्वकप को ध्यान में रखते हुए और कोहली के बिजी शेड्यूल के चलते उन्हें इस वनडे और टी-20 सीरीज में भी आराम दिया जाए और रोहित के हाथों में कमान दी जाए।

एमएस धोनी भी हो सकते हैं बाहरः
खबरें यहां तक हैं कि कप्तान कोहली के साथ-साथ पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी टीम से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह टीम में पंत को शामिल किया जा सकता है। अब देखना ये होगा कि क्या धोनी को पूरी सीरीज से बाहर किया जाता है या फिर कुछ मुकाबलों के लिए। बता दें कि पंत को टीम में धोनी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहेंगे।

होने हैं 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबलेः
दो टेस्ट मुकाबले के बाद दोनों टीमें 21 अक्टूबर से तीन वनडे और उसके बाद 5 टी-20 सीरीज खेलेंगी। वहीं टीम में भुवी और बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर किस खिलाड़ी को टीम में मौका मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications
