नई दिल्ली। आज चारों ओर केवल मुक्केबाज विजेंदर सिंह की ही बातें हो रही हैं। पूरे देश को आज विजेंदर पर गर्व महसूस हो रहा है। विजेंदर सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और पीएम मोदी के बाद टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग ने भी विजेंदर की दिल खोलकर तारीफ करते हुए बधाई दी।
दोनों ने ट्विटर पर विजेंद्र को विश किया है। जहां धोनी ने विजेंद्र को देश का गौरव कहा है वहीं दूसरी ओर सहवाग ने उन्हें ताऊ कहते हुए कहा..आस्ट्रेलिया के होप भारत के तोप के आगे फुस्स हो गया।
Saw a full mch of boxing after yrs.thks @boxervijender for mkg INDIA proud,it's just the start ur hrd wrk,dedication and sacrifice paid off
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) 16 July 2016
आपको बता दें कि विजेंदर ने शनिवार (16 जुलाई) को रात दस राउंड तक चले मुकाबले में वेल्स में जन्में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज कैरी होप को हराया।