मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट अक्सर बड़े-बड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन सोमवार शाम को उनके घर एक खास मेहमान ने दस्तक दी और उस खास मेहमान का नाम था टीम इंडिया के सफलतम कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी।
धोनी अपनी पत्नी साक्षी और एनसीपी लीडर प्रफूल्ल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल के साथ सलमान खान के घर पहुंचे। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान खुद धोनी को बाहर रिसीव करने आये थे।
अब ये तो खबर नहीं कि सलमान धोनी के फैन हैं या फिर धोनी सलमान के या फिर साक्षी सलमान की दिवानी है लेकिन इसमें कोई शक नहीं तीनों ही लोगों के लिए सोमवार की शाम यादगार बन गई।