नई दिल्ली। आईपीएल 11 में अब कुछ टीमों के लिए सफर यहीं खत्म हो चुका है। केवल 4 टीमें ही अब इस सीजन के अगले मुकाबले खेलेंगी। इस सीरीज में अपने शुरुआती 6 मैच में 5 मुकाबले जीतने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी अब इस सीरीज से बाहर हो चुकी है। रविवार को चेन्नई से मिली हार के बाद इस टीम के लिए जो थोड़ी बहुत उम्मीद बची थी वो भी खत्म हो गई। दरअसल रविवार को हुए दो मुकाबले में पहला मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया जिसमें मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। अगर मुंबई यह मुकाबला जीत जाती तो प्लेऑफ में उसकी जगह निश्चित थी। अब जबकि प्लेऑफ के लिए खिलाड़ियों की जगह पक्की हो गई है ऐसे में चेन्नई के कप्तान ने अपने खिलाड़ियों के लिए कुछ बेहद सुझाव दिए हैं। गौरतलब हो की चेन्नई की टीम इस आईपीएल के खेल में 9 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और 9 बार ही चेन्नई इस प्रतियोगिता का हिस्सा भी रही है। दो साल के बैन के बाद इस सीजन में एक बार फिर चेन्नई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
धोनी ने दी सलाहः मंगलवार को प्लेऑफ का पहला मुकाबला चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। ऐसे में धोनी ने कहा की हमें आने वाले मुकाबले के लिए बहुत तैयार रहना होगा और अपनी लय को बरकरार रखना होगा। धोनी ने कहा जब खिलाड़ी अपनी लय में होते हैं तो मुकाबले जीतना आसान होता है। उन्होंने कहा की हमें अगले मुकाबले में अपना बेस्ट देना होगा क्योंकि हमें हर हाल में जीतना होगा। उन्होंने कहा की इस तरह के मुकाबले में हमें ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की जरूरत होती है, तो ऐसे में हमें तैयार रहने की जरूरत है। गौरतलब हो की इस मुकाबले में मिली हार के बाद पंजाब की टीम इस सीरीज से बाहर हो गई जिसके बाद अश्विन ने कहा की उनकी बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही करुण नायर के अलावा कोई भी इस मैच में बेहतर पारी नहीं खेल सका।