Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने बताया कब लेंगे 'संन्यास' और रिटायरमेंट के बाद क्या है प्लान, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) के लिए यह साल यादगार बनने जा रहा है। वो इसलिए, क्योंकि 37 साल के इस महान खिलाड़ी का इंग्लैंड में आखिरी विश्व कप(World Cup) होगा जो 30 मई से शुरू हो रहा है। धोनी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। विश्व कप के बाद उनका संन्यास(Retirement) लेने की ज्यादा संभावनाएं बनी हुई हैं। ऐसे में सबके जहन में यह सवाल उठ रहा होगा कि धोनी संन्यास के बाद क्या करेंगे? इसका जवाब धोनी ने खुद दिया है कि वो क्रिकेट छोड़ने के बाद क्या काम करेंगे।

वीडियो के जरिए बताया अपना प्लान

धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में धोनी ने बताया कि वह संन्यास लेने के बाद आर्टिस्ट बनेंगे। वीडियो में दिख रहा है कि धोनी ने कहा, 'मैं आप सभी से एक सीक्रेट शेयर करना चाहता हूं। बचपन से ही मैं एक आर्टिस्‍ट बनना चाहता था। मैंने काफी क्रिकेट खेली और अब फैसला किया है कि समय आ गया है उसमें हाथ आजमाऊं। इसलिए मैंने कुछ पेंटिंग्‍स बनाई हैं।' इसके बाद धोनी ने कहा कि वह पेंटिंग में आगे अपना करियर बनाना चाहते हैं और उन्‍होंने अपनी कुछ पेंटिंग्‍स भी दिखाईं।

दिखाई 3 पेंटिंग्स

दिखाई 3 पेंटिंग्स

धोनी ने जो पहली पेंटिंग दिखाई वो लैंड्सस्केप की है और दूसरी पेंटिंग को धोनी ने बताया है कि वह यातायात का साधन हो सकती है। धोनी ने तीसरी पेंटिंगको अपनी पसंदीदा बताया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी प्रतिकृति है जिसमें वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की जर्सी में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने कहा कि वह जल्द ही अपने चित्रों की प्रदर्शनी लगाएंगे और उन्होंने इस संबंध में अपने प्रशंसकों से सुझाव और सलाह मांगी है।

VIDEO : हो सकता था हादसा, पर टाॅम कुरेन ने खतरनाक बाउंसर को पहुंचाया बाउंड्री पार

करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं खड़े

करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं खड़े

बताैर कप्तान धोनी ने टीम इंडिया को आईसीसी के तीनों बड़े खिताब दिलाए। वह इकलाैते कप्तान हैं जिसने अपने देश को वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्राॅफी दिलाई हो। ये महान खिलाड़ी अब अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है। विश्व कप के दाैरान वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए हैं। उनका आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसम्बर 2014 में खेला था। वहीं ODI क्रिकेट में एमएस धोनी ने 341 मैचों में 50.72 की औसत से 10, 500 रन बनाए हैं। वह ऐसे इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने ODI वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्राफी जीती है।

Story first published: Tuesday, May 21, 2019, 19:29 [IST]
Other articles published on May 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+