Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सिरीज़ में बढ़त बनाने की ज़ोर आज़माइश

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें मोहाली टेस्ट जीत कर सिरीज़ में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी. भारतीय कप्तान कुंबले के खेलने पर संशय बरकरार है.
बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चार मैचों की सिरीज़ का पहला मुक़ाबला बंगलौर में ड्रॉ रहा था.

जहाँ कुंबले के खेलने पर संशय बना हुआ है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट क्लार्क कोहनी की चोट के कारण दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे.मोहाली में भारत का रिकॉर्ड कुल टेस्ट - सात भारत जीता - दो हारा - एक ड्रॉ - चार

इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि क्लार्क की अनुपस्थिति का कोई असर नहीं पडे़गा और उनकी टीम यहां अच्छा प्रदर्शन कर मैच जीतना चाहेगी.

पोंटिंग ने कहा कि किसी भी टीम का जीतने का श्रेय सभी 11 खिलाड़ियों पर होता है न कि किसी एक खिलाड़ी पर.क्लार्क की जगह तेज़ गेंदबाज पीटर सिडल को टीम में जगह दी गई है.

दबाव बनाने की रणनीति

मैच की पूर्व संध्या पर जहाँ भारतीय कप्तान कुंबले अपनी फिटनेस और ढलती उम्र को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देने में लगे रहे, वहीं पोंटिंग और ब्रेट ली ने भारत पर मानसिक दबाव बढ़ाते हुए कहा कि यहाँ मेज़बान टीम को पटखनी दी जा सकती है.

पोंटिंग बंगलौर टेस्ट में शतक ज़माने के बाद शानदार फ़ॉर्म में हैं. पोंटिंग का कहना था कि मोहाली की पिच आम तौर पर तेज़ गेंदबाज़ी के अनुकूल होती है और ब्रेट ली इस पर क़हर बरपा सकते हैं.

वहीं ली का कहना था कि बंगलौर में भारतीय टीम बेहद रक्षात्मक हो गई. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय टीम ने जानबूझकर जीतने की कोशिश नहीं की. इस लिहाज़ से दूसरे टेस्ट में उस पर दबाव होगा."

भारतीय कप्तान कुंबले ने कहा है कि वो इस मैच में खेलेंगे या नहीं इसका फ़ैसला मैच शुरु होने से ठीक पहले ही होगा जब अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी.

सचिन पर निगाहें

मोहाली में सबकी निगाहें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पर होगी जो बंगलौर टेस्ट में ब्रायन लारा के सर्वाधिक 11 हज़ार 953 रनों के विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से 15 रन दूर रह गए थे.

सचिन अभी भी लारा के रिकॉर्ड से 15 रन पीछे हैं

वहीं कुंबले भी शुक्रवार को मोहाली में अपना 38 वाँ जन्मिदन मनाएंगे और बंगलौर में एक भी विकेट न ले पाने की याद को पीछे छोड़ना चाहेंगे.

बल्लेबाज़ी में बेहतरीन शुरुआत देने का दारोमदार वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर के कंधों पर होगा. अगर सहवाग अपना नैसर्गिक खेल दिखाते हैं तो भारत को बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में सहूलियत होगी.

संभावित टीम:

भारत: अनिल कुंबले (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, वीरेंदर सहवाग, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, ईशांत शर्मा, ज़हीर खान.

आस्ट्रेलिया: रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क, ब्रैड हेडिन, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, साइमन कैटिच, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, पीटर सिडल, शेन वॉटसन, कैमरून व्हाइट.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+