Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो विश्वकप के दौरान कैप्‍टन कूल धोनी बन जाएंगे डैडी कूल ...

मुंबई। भले ही आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज और वन डे सीरीज को बुरी तरह से हारने के कारण टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी की किरकिरी हो रही हो और वो लगातार क्रिकेट प्रेमियों के बीच और मीडिया में आलोचनाओं को झेल रहे हों तो वहीं दूसरी ओर उनका निजी जिंदगी में प्रमोशन होने जा रहा है। जी हां आपके प्यारे कैप्टन कूल बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं।

और कहा जा रहा है कि विश्वकप के मैचों के दौरान धोनी के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है, उनकी पत्नी साक्षी फरवरी में ही अपनी पहली संतान को जन्म दे सकती हैं।हालांकि इस बारे में धोनी और उनके घरवालों की ओऱ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन पिछले दिनों साक्षी रावत का बढ़ा वजन और अपने पति धोनी से मिलने के लिए उनका अन्य क्रिकेटरों की बीवीयों की तरह आस्ट्रेलिया नहीं जाना, इस ओर इशारा करता है कि वो गर्भवती हैं।

वर्ल्ड कप के दौरान कैप्टन कूल धोनी के घर में गूंजेगी किलकारियां

हालांकि करीब दो साल पहले भी साक्षी को लेकर इस तरह की खबरें आयी थीं लेकिन वह सब झूठी साबित हुई थी। जिस पर साक्षी रावत काफी गुस्सा भी हुई थीं।गौरतलब है कि साल 2010 जुलाई में ही धोनी और साक्षी ने सात फेरे लिए थे। शादी के ही बाद से लोगों को दोनों के बच्चे का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद करते हैं कि यह इंतजार बहुत जल्द खत्म हो जाये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+