For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट मैच की कप्तानी के लिए विराट कोहली को अभी करना पड़ेगा इंतजार

एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट मैच 9 दिसंबर को खेलेगी। हालांकि यह मैच पहले 4 दिसंबर को होना था लेकिन फिल ह्यूज के बेहद दुखद निधन के बाद यह मैच नौ दिसंबर को खेला जाएगा। इससे पहले चार दिसंबर को होने वाले मैच के लिए टीम की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में दी गयी थी। लेकिन सूत्रों की माने तो पहले टेस्ट से पहले धोनी ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर टीम की कमान संभाल सकते हैं।

गौरतलब है कि विराट कोहली पहली बार टेस्ट टीम की बागडोर संभालने वाले थे, लेकिन धोनी के इस फैसले के बाद उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा। इससे पहले धोनी 12 दिसंबर को टीम का हिस्सा बनने वाले थे। भारतीय टीम के प्रवक्ता रेडहिल्स बाबा ने कहा कि कप्तान धोनी पहले टेस्ट से पूर्व टीम से जुड़ जाएंगे जिसका मतलब हुआ कि कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली एडिलेड ओवल में पहले टेस्ट में टीम की कमान नहीं संभालेंगे।

भारत का संशोधित ऑस्ट्रेलिया दौरा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के कार्यक्रम में फेरबदल किया है। पहला टेस्ट मैच 9 से 12 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 दिसंबर और तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि आखिरी टेस्ट मैच 6 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क के पहले टेस्ट में खेलने को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। इससे पहले शुरुआत में ब्रिसबेन में होने वाले पहले टेस्ट के लिए उन्हें टीम में जगह दी गई थी लेकिन उनका खेलना फिटनेस टेस्ट पर निर्भर था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+