IPL Match Preview: गंभीर के सैनिकों से भिड़ेंगे कोहली के धुरंधर
कोलकाता। आईपीएल के दंगल में आज दूसरा मुकाबला विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में होगा।
दोनों ही टीमें जबरदस्त हैं, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आज क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा। चैलेंजर्स की टीम हालांकि छह में से चार मैच हारकर आठ टीमों की अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

कोई गलती ना करें...
आज के मैच में जहां चैलेंजर्स का पूरा फोकस होगा कि वो जीत की लय बरकरार रखे तो वहीं गुजरात के हाथों करारी हार झेलने वाली केकेआर की आज पूरी कोशिश होगी कि वो कोई गलती ना करें।

कोहली बनाम गंभीर की जंग
कोहली बनाम गंभीर की जंग होने से ये मुकाबला और भी रोचक हो गया है। आरसीबी की बैटिंग आर्डर काफी मजबूत है, उसके पास गेल, कोहली, डिविलियर्स केदार जाधव जैसे उम्दा खिलाड़ी हैं , तो वहीं बॉलरों में युजवेंद्र चहल टाइमल मिल्स, वाटसन, पवन नेगी, श्रीनाथ अरविंद जैसे सितारे हैं जिनसे आज अच्छे खेल की उम्मीद की जा सकती है।

अपने घर में कोलकाता बेहद मजबूत
तो वहीं अपने घर में कोलकाता बेहद मजबूत है। बल्लेबाजी में कप्तान गौतम गंभीर शानदार फॉर्म में हैं तो वहीं सुनिल नरेन, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, युसूफ पठान जैसे सितारों से सजी टीम अंतिम मौके पर मैच का रिजल्ट पलट सकते हैं तो वहीं टीम में चाइनामैन कुलदीप यादव, नरेन, पीयूष चावला और शाकिब अल हसन जैसे स्पिनर मैच कभी भी पलट सकते हैं।

टीमें (संभावित) : कोलकाता नाइट राइडर्स
गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, क्रिस लिन, उमेश यादव, युसूफ पठान, शेल्डन जैकसन, अंकित राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमन पोवेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रैंडहोम।

टीमें (संभावित) : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर
विराट कोहली (कप्तान), शेन वॉटसन, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, ट्रेविस हेड, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, स्टुअर्ट बिन्नी, टाइमल मिल्स, अनिकेत चौधरी, श्रीनाथ अरविंद, अबु नेचिम, तबरेज शम्सी, प्रवीण दुबे, इकबाल अब्दुल्ला, अक्षय कानेर्वार, क्रिस जोर्डन, विक्रमजीत मलिक, परवेज रसूल, हर्षल पटेल, केन रिचर्डसन, सचिन बेबी, डेविड वीज, अब्राहम डिविलियर्स।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications