महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल नहीं हैं संन्यास के मूड में, खुद पर बनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोले
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के वनडे और टी20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल संन्यास लेने के मूड में ज़रा भी नहीं हैं। वह फिलहाल क्रिकेट के प्रति ही समर्पित रहना चाहते हैं। धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म 'एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी' के ट्रेलर लॉन्च पर धोनी ने ये बातें कहीं। इस मौके पर फिल्म के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, निर्माता नीरज पांडे आदि दिग्गज भी मौजूद थे। मजाक-मजाक में बन गया अख्तर का मजाक.. बोले ठीक हूं यार. टूटा-फूटा नहीं
केवल यही दो विकल्प थे
धोनी ने बताया कि उनकी जिंदगी में केवल दो ही विकल्प थे। एक था क्रिकेट खेलना और दूसरा था पढ़ाई करना। जिस वक्त नौकरी लगी तो उन्हें लगा कि क्रिकेट नहीं तो अच्छी नौकरी एक विकल्प के तौर पर रहेगी। धोनी के मुताबिक, वह वर्तमान में जीते हैं और भविष्य को लेकर ज्यादा फिक्र नहीं करते हैं। वह अभी क्रिकेट खेल रहे हैं और उनका सारा ध्यान इसी पर केंद्रित है।
क्रिकेट मील का पत्थर नहीं रहा
उनका मानना है कि क्रिकेट को लेकर वह कभी ऐसा नहीं महसूस करते थे कि यह उनके लिए मील का पत्थर है। बचपन में क्रिकेट खेलते वक्त एकमात्र लक्ष्य जीतना होता था और आज भी वह यही कर रहे हैं। सेंट लूसिया टेस्ट : तीसरे दिन के खेल को बारिश ने धो डाला
'माइकल फेलप्स को ले लेना चाहिए था संन्यास'
रियो ओलंपिक से जुड़े एक सवाल के जवाब में माही ने कहा कि पांच ओलंपिक स्वर्ण पदक के बाद तो ऐसे माइकल फेलप्स को भी संन्यास ले लेना चाहिए था। धोनी पर बनी यह बायोपिक 30 सितंबर को रिलीज़ होगी। इसमें सुशांत धोनी का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही इसमें अनुपम खेर, कायरा आडवाणी सरीखे बेहतरीन कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
