डॉग को लेकर CSK के ड्रेसिंग रूम पहुंचे धोनी, साथी खिलाड़ियों से कुछ यूं मिलवाया
पुणे: इस आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी अलग ही रंग में दिखाई दे रहे हैं और उनके बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी का डॉग्स के प्रति जो प्यार है उससे भी सभी वाकिफ हैं। इसी की बानगी देखने को तब मिली जब धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में एक डॉग को लेकर अचानक पहुंच गये। खिलाड़ियों से मिलवाते हुए धोनी ने कहा कि देखिए मेरा दोस्त आया है। खबर है कि धोनी इस डॉग गोद लेना चाहते हैं। ये डॉग धोनी के साथ काफी घुल-मिल गया था।
चेन्नई सुपर किंग्स के हैंडल से एक ट्वीट किया गया था जिसमें धोनी दीपक चाहर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वो डॉग भी था। इसकी एक फोटो भी पोस्ट की गई थी।
'My friend is here!' 😍🐶🦁💛#Thala with a cute #vaalu. 😋 #WhistlePodu @msdhoni pic.twitter.com/DTDe7srhVx
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 6, 2018
वहीं धोनी के प्रति दीवानगी भी इस आईपीएल में देखते ही बनती है। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए चेन्नई सुपरकिंग और केकेआर के बीच मुकाबले में एक बार फिर धोनी का जलवा देखने को मिला। जब धोनी मैदान में होते हैं तो उनके प्रशंसकों का धोनी-धोनी चिल्लाना आम बात है, लेकिन इस मैच के दौरान धोनी अपनी टीम के खिलाड़ियों से डग अउट में बात कर रहे थे तभी एक फैन ने आकर उनके पैर छू लिए, धोनी इस वाकये से बिल्कुल भी हैरान नहीं हुए और उन्होंने उस प्रशंसक के कंधे पर हाथ रख दिया। हालांकि तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से हटा लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
