For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साक्षी की कार के सामने आई धोनी की बाइक, गलत पार्किंग के लिए पड़ी माही को डांट- VIDEO

नई दिल्ली: एम एस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को क्रिकेट दुनिया की ऐसी जोड़ी के तौर पर जाना जाता है जो पति-पत्नी के साथ आपस में दोस्त की तरह से रहना पसंद करते हैं। अक्सर कई बार दोनों के बीच की कमेस्ट्री को स्टेडियम के अंदर और बाहर दोनों ओर देखा गया है।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक और सीजन में तैयार दिखने वाले धोनी और साक्षी का एक और वीडियो सामने आया है जहां साक्षी ने मोटरसाइकिल को गलत जगह पार्क करने के लिए एमएस को डांट लगाई।

धोनी और साक्षी-

धोनी और साक्षी-

धोनी ने 2019 के जुलाई के बाद से किसी भी प्रतिस्पर्धी मैच में भाग नहीं लिया है, और उनके प्रशंसक उन्हें एक्शन में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 संस्करण में स्टेडियम में लाइव देखने की उम्मीद थी लेकिन फिलहाल कोरोनावायरस के चलते यह टूर्नामेंट अधर में लटका हुआ है। धोनी को सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में देखने के लिए काफी तादात में दर्शक पहुंचते हैं।

साक्षी ने लगाई धोनी को डांट-

साक्षी ने लगाई धोनी को डांट-

लेकिन कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण, शिविर को बंद कर दिया गया और इंडियन प्रीमियर लीग को भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। प्रशंसकों को अब अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों पर निर्भर रहना पड़ेगा। और, उनकी इच्छाएं तब पूरी हुईं जब एमएस की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो की एक श्रृंखला पोस्ट की है।

IPL पर आई बड़ी खबर, सभी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने से रोका

साक्षी की कार के सामने धोनी की बाइक

साक्षी की कार के सामने धोनी की बाइक

वीडियो में देख सकते हैं कि साक्षी कार ड्राइव करते हुए अपने घर पर पहुंच रही हैं जहां पर मोड़ के किनारे धोनी ने बाइक खड़ी कर रखी है जिसके चलते साक्षी को कार टर्न करने में हल्की परेशानी आती है। उसके बाद धोनी को कहा जाता है कि बाइक को वहां पार्क कीजिए जहां पर इसको पार्क करना चाहिए।

पति को बोला- 'प्लीज बाइक सही जगह पार्क कीजिए'

पति को बोला- 'प्लीज बाइक सही जगह पार्क कीजिए'

साक्षी ने जो कहा इसको वीडियो के बाद वाले हिस्से में आप देख सकते हैं। इसके अगले हिस्से में बाइक की एक तस्वीर थी, जिसमें लिखा है- प्लीज पार्क वहां कीजिए जहां इसको पार्क किया जाना सही है। और अगले वीडियो में वह आदमी था जो अपने डॉगी के साथ किसी को धैर्यपूर्वक सुन रहा था। और यह आदमी और कोई नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी थे।

यहां देखें पूरा वीडियो-

बता दें कि एम एस धोनी का अपनी बाइक्स के प्रति प्यार के लिए उनके प्रशंसकों के बीच काफी जाना जाता है और सभी ने उनके पास मौजूद मोटरसाइकिलों के विशाल कलेक्शन की झलक देखी है। वह ऑफ सीजन में अपने पसंदीदा बाइक की सवारी करते हैं। वीडियो देखकर लगता है कि धोनी बाइक का आनंद लेने के बाद उसको गैराज के बजाए अपने घर में ही मोड़ पर खड़ी करके चले गए जिसके लिए उनको अपनी पत्नी से लताड़ का सामना करना पड़ा।

Story first published: Tuesday, March 17, 2020, 13:27 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+