Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गुड़गांव के फार्म हाउस में हुई ईशांत शर्मा की शादी, धोनी और युवराज ने की शिरकत

नई दिल्‍ली। युवराज सिंह के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी शादी के बंधन में बंध गए। इशांत की शादी शुक्रवार रात बास्‍केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से हो गई। शादी की सारी रस्‍में दिल्‍ली से सटे गुड़गांव के एक फार्म हाउस में हुईं। इस दौरान ईशांत ने रेड एंड गोल्‍डन कलर की शेरवानी पहन रखी थी, तो वहीं प्रतिमा ने पीले रंग के शादी के जोड़े में नजर आईं। उल्‍लेखनीय है कि प्रतिमा वाराणसी की रहने वाली हैं और इंडियन वुमन्स नेशनल बास्केटबॉल टीम की सदस्य हैं। प्रतिमा समेत घर में पांच बहनें हैं, जिन्हें 'सिंह सिस्टर्स' के नाम से जाना जाता है।

आपको बता दें कि इसी साल 19 जून को ईशांत और प्रतिमा की सगाई हुई थी। ईशांत ने प्रतिमा को एक सेरेमनी के दौरान रिंग पहनाई थी। ईशांत की शादी में बनारस से शहनाई वाले कलाकारों को बुलाया गया था। इतना ही नहीं ईशांत जब बरात लेकर आए तो पारंपरिक तौर से शहनाई बजाकर उनका स्वागत और द्वारपूजन किया गया। घरातियों के लिए खासतौर पर बनारस से साफा बनवाया गया था।

युवी और धोनी ने की शादी में शिरकत

ईशांत को शादी की बधाई देने के लिए टीम इंडिया के वनडे कैप्‍टन महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे। धोनी के अलावा युवराज सिंह ने भी शादी की शिरकत की।



हालांकि धोनी और युवराज दोनों की पत्‍नियां इस समारोह में उनके साथ दिखाई नहीं दीं। धोनी और युवराज जैसे ही शादी में पहुंचे वहां मौजूद लोगों में इनके साथ तस्‍वीर लेने की होड़ मच गई। इस दौरान रेसलर योगेश्वर दत्त ने भी यहां पहुंचकर नए कपल को विशेज दीं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+