Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब बेसन के लड्डू पर टूट पड़े एमएस धोनी और उनकी बेटी जीवा, देखें वीडियो

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। जी हां, दरअसल एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी जीवा के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बेसन के लड्डू पर महला करते दिखाई दे रहे हैं। लड्डू को एक ओर से धोनी तो दूसरी ओर से जीवा खाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से मुकाबला करना है लेकिन अभी इसमें थोड़ा वक्त है। ये सीरीज दीवाली के बाद यानी 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उससे पहले खिलाड़ी अपने-अपने घरों में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

Attack on besan ka laddoo

A post shared by @mahi7781 on

धोनी और जीवा के इस क्यूट वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। अभी हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी जीवा के साथ अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था।

इसे भी पढ़ेंः- फिर टीम से बाहर किए गए रविंद्र जडेजा, गुस्से में जम्मू-कश्मीर पर बरपाया कहर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+