BCCI सेलेक्टर ने खोला राज, इस दिग्गज खिलाड़ी से पूछकर किया शुभमन गिल को टीम में शामिल

नई दिल्ली। भारत के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए साल 2018 बेहतरीन रहा। उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए 10 पारियों में 98.75 की औसत से 790 रन बनाए हैं। वह कोच राहुल द्रविड़ की उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने न्यूजीलैंड दौरा किया था। शुभमन वहां भारत ए टीम की ओर से खेले थे। गिल को विशेष परिस्थितियों में भारतीय टीम में शामिल किया गया है। गिल न्यूजीलैंड दौरे टीम इंडिया के साथ 5 वन डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज में शामिल रहेंगे। रणजी मैचों में रनों का अंबार लगाने वाले इस बल्लेबाज के लिए यह बेहतरीन मौका है।

इस दौरान गिल ने माना भी है कि न्यूजीलैंड में टीम इंडिया के साथ अंतराष्ट्रीय करियर की शुरूआत करने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। इसका कारण यह है कि गिल ने 12 महीने पहले न्यूजीलैंड में ही अंडर 19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद भी इस युवा बल्लेबाज के लिए खासे उत्साहित हैं। प्रसाद को विश्वास है कि यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज अब इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार हो चुका है। प्रसाद ने कहा, 'शुभमन ऐसे बल्लेबाज हैं जो पारी का आगाज भी कर सकते हैं और मध्यक्रम में भी टीम को संभाल सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हम उनको शिखर धवन और रोहित शर्मा के रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं। मैं अभी यह नहीं बता सकता हूं कि गिल विश्व कप में खेलेंगे या नहीं लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड में भारत ए की ओर बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन किया है।'

इसके साथ ही प्रसाद ने बताया कि हमने राहुल द्रविड़ से चर्चा के बाद यह तय किया कि गिल अब अंतराष्ट्रीय मैचों के लिए तैयार हैं। प्रसाद ने कहा, 'मैं नियमित तौर पर राहुल द्रविड़ के साथ खिलाड़ियों की प्रगति पर चर्चा करता रहता हूं। हमने रणजी ट्रॉफी, भारत ए टीम से सीनियर टीम तक खिलाड़ियों की प्रगति तक की योजना बनाई है। आप हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल को देख सकते हैं। '

Story first published: Monday, January 14, 2019, 12:54 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+