For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय क्रिकेट के चीफ सेलेक्टर MSK प्रसाद के नाम पर लगाया 5 लाख रुपए का चूना, शिकायत दर्ज

नई दिल्ली। विश्व कप की टीम चुनने के बाद अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के. प्रसाद एक बार से सुर्खियों में हैं। इस बार मामला टीम चयन से ना जुड़ा होकर धोखाधड़ी का है। प्रसाद के नाम का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करते हुए एक शख्श ने लोगों को 5 लाख रुपए का चूना लगाया है।

मामला जानकारी में आने के बाद टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर प्रसाद ने विजयवाड़ा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत बुधमुरी नागराजू नाम के एक शख्स की है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने True Caller पर अपने फोन नंबर को एम.एस.के. प्रसाद के नाम से रजिस्टर कराया और बाद उनके नाम का इस्तेमाल करते हुए लोगों को 5 लाख रुपए का चूना लगाया है।

आपको बता दें इससे पहले ही प्रसाद विश्व कप टीम चयन को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने नंबर चार की घोषणा के रूप में विजय शंकर को एक शानदार 3डी (बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग) विकल्प बताया था। प्रसाद की इस बात का मजाक उड़ाते हुए अंबाती रायडू ने बाद में एक ट्वीट भी किया था। प्रसाद के 3डी बयान के बाद पड़ोसी देशों पाकिस्तान और श्रीलंका ने भी अपनी-अपनी टीमें चयन करने के बाद 3डी शब्द का खूब महिमामंडन किया था।

आपको बता दें कि टीम इंडिया का विश्व कप अभियान 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के जरिए शुरू हो जाएगा। यह मैच साउथहैंपटन में होगा। गौरतलब है विश्व कप 2019 अगले महीने यानी 30 मई से शुरू हो रहा है और इसमें कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं।

Story first published: Thursday, April 25, 2019, 9:29 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+