आखिरी बार चयन के लिये उतरेंगे एमएसके प्रसाद, श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी टीम की घोषणा
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने साल 2019 का अंत वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीत के साथ किया। इसके बाद अब भारत को श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैच खेलने हैं जो कि जनवरी में भारत दौरे पर आ रही हैं। अगले साल होने वाली इन श्रृंखलाओं को ध्यान रखते हुए आज (सोमवार) आखिरी बार एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयनकर्ताओं की समिति भारतीय टीम का चुनाव करने उतरेगी। मौजूदा चयनसमिति का कार्यकाल इस साल के अंत के साथ समाप्त हो रहा है जिसको लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष ने क्रिकेट सलाहकार समिति बनाने की घोषणा कर दी है ताकि बैठक में नये चयनकर्ताओं का चुनाव किया जा सके।
और पढ़ें: 3rd ODI, IND vs WI: रोहित शर्मा ने खोला अपनी शानदार बल्लेबाजी का राज, बताया कैसे खलेते हैं बड़ी पारी
फिलहाल अपने आखिरी भारतीय टीम चयन में एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयनसमिति का ध्यान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर होगा जो कि वेस्टइंडीज दौरे पर चोटिल होने के बाद पहली बार इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

भारत के लिये वापसी कर सकते हैं जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच से पहले जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था और गेंदबाजी की थी। वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए फिट हैं और 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरु हो रही टी20 सीरीज या फिर 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं।
चयनकर्ताओं की इस बैठक में ऐसी पूरी संभावना जताई जा रही है कि जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में चुना जायेगा। वह स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से जूझने के 4 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। हालांकि बुमराह ने अपना रिहैबिलिटेशन बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नहीं किया, इसलिए उन्हें एनसीए निदेशक राहुल द्रविड़ ने फिटनेस की मंजूरी वहीं से लेने के लिए कहा जहां उन्होंने रिहैबिलिटेशन के लिए समय बिताया।

दोनों सीरीज के लिये एक ही दिन होगा चयन
बीसीआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दोनों सीरीज के लिये चयन सोमवार को दिल्ली में होगा।
सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया,'दोनों सीरीज के लिए टीम का चयन दिल्ली में सोमवार दोपहर को होगा। चयनकर्ता दोनों सीरीज के लिए टीम चुनेंगे। पूरी संभावना है कि एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में यह अंतिम चयन बैठक होगी।'
गौरतलब है कि 2019 के खत्म होने के साथ ही एमएसके प्रसाद और उनके मध्य क्षेत्र के साथी गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा जबकि जतिन परांजपे, सरनदीप सिंह और देवांग गांधी बने रहेंगे। नए वर्ष के शुरू होने पर नए मुख्य चयनकर्ता के साथ पैनल सदस्य के नाम की घोषणा होने की भी उम्मीद है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये टीम चयन में भाग लेंगे विराट कोहली
सूत्र के अनुसार जसप्रीत बुमराह के मामले में भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब ने इसी हफ्ते मुलाकात की और विशाखापत्तनम में उनकी जांच शुरु की। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने अपने पूरे एक्शन से गेंदबाजी की।
चयनकर्ताओं की इस बैठक में कप्तान विराट कोहली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ सकते हैं। इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी मैच न खेल पाने वाले दीपक चाहर की फिटनेस भी चिंता का विषय होगी। शिखर धवन भी पूर्ण फिटनेस हासिल कर रहे हैं लेकिन उन्हें वापसी के लिए कुछ घरेलू क्रिकेट खेलने पड़ सकते हैं।
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज 14 जनवरी से शुरू हो रही है तो इस दौरान जसप्रीत बुमराह एक रणजी मैच भी खेल सकते हैं। हालांकि यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि विराट कोहली इसे कैसे देखते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
