For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक ही दिन टेस्ट और T20 खेलने के लिए MSK प्रसाद ने चुनी भारत की 2 प्लेइंग टीमें

नई दिल्ली: कोविड-19 के कारण पूरी तरह से उलटफेर का शिकार हुए क्रिकेट कैलेंडर को एक बार फिर से खेल की तारीखों के साथ खेलने की सख्त जरूरत है लेकिन अभी भी इसको लेकर निश्चिंतता नहीं है। हालांकि क्रिकेट बोर्ड अब इस खेल को वापस मैदान पर लाने के लिए कमर कस चुके हैं और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने से लेकर आने वाले दौरों के लिए शेड्यूल जारी कर रहे हैं।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने और अब ईसीबी ने भी अपने अपने दौरों के कार्यक्रम जारी किए थे। लेकिन क्रिकेट इतना पीछे जा चुका है कि नुकसान की भरपाई करने के लिए एक साथ दो फॉर्मेट में खेलने का भी सुझाव दिया गया है।

पूर्व चीफ सेलेक्टर ने चुनी एक दिन में खेलने वाली दो टीमें-

पूर्व चीफ सेलेक्टर ने चुनी एक दिन में खेलने वाली दो टीमें-

यानी भारत की एक टीम एक जगह टेस्ट मैच खेल रही होगी और दूसरी टीम टी20 सीरीज में व्यस्त होगी। निश्चित तौर पर भारत की टीम में इतनी प्रतिभा है। और क्रिकेट विशेषज्ञों ने इसको लेकर अपनी अपनी टीमें भी जारी की हैं। इस दौरान भारत के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद द्वारा चुनी गई दोनों टीमों के खिलाड़ियों को देखना शानदार होगा।

ना BCCI, ना ICC, ना CA- शोएब अख्तर ने बताया कौन करेगा T20 WC के भाग्य का फैसला

प्रसाद का कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ था और सुनील जोशी ने उनका स्थान लिया था। प्रसाद ने टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखकर अपनी टीम में टेस्ट प्रारूप पर अधिक जोर दिया है लेकिन उन्होंने टी20 में युवा केएल राहुल पर भरोसा जताकर इस टीम को भी तैयार किया है।

टेस्ट टीम में रोहित और मयंक को ओपनिंग, कोहली कप्तान-

टेस्ट टीम में रोहित और मयंक को ओपनिंग, कोहली कप्तान-

ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत में एमएसके प्रसाद ने कहा, "चल रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के कारण मुझे लगा कि हमें शीर्ष खिलाड़ियों को दो अलग-अलग वर्गों में बांटने के बजाय टेस्ट टीम में प्राथमिकता देनी चाहिए। इस तरह हम उन खिलाड़ियों को भी लाते हैं जो टी 20 विश्व कप के लिए संभावितों की सूची में हैं।

इसके साथ ही प्रसाद ने 12 सदस्यीय टेस्ट टीम को चुना है जिसमें रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल को ओपनिंग दी गई है। नंबर तीन पर पुजारा हैं और चौथे पर कप्तान के तौर पर विराट कोहली है।

अश्विन-जडेजा और पेस तिकड़ी का बॉलिंग अटैक

अश्विन-जडेजा और पेस तिकड़ी का बॉलिंग अटैक

उसके बाद अंजिक्य रहाणे, हनुमा विहारी और विकेटकीपर के तौर पर साहा का चयन हुआ है। जबकि स्पिनर के तौर पर जडेजा को उनके जोड़ीदार अश्विन के साथ जगह दी गई है। तेज गेंदबाजी में ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को जगह मिली है।

हार्दिक पांड्या ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI, रोहित को नहीं दी कमान

प्रसाद का कहना है, "जहां तक ​​चयन हुआ, सभी 12 ने खुद को चुना है। T20Is में, केएल [राहुल] कप्तान और विकेटकीपर के साथ-साथ भुवनेश्वर [कुमार] उनके डिप्टी के रूप में शामिल होंगे। आदर्श रूप से मैं 13 चुनना चाहता था ताकि मैं पृथ्वी [शॉ] को टेस्ट में तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में और संजू सैमसन को T20I के लिए चुन सकूं।"

टी-20 में केएल राहुल को बनाया कप्तान

टी-20 में केएल राहुल को बनाया कप्तान

प्रसाद की टी20 टीम में राहुल और धवन ओपनिंग जोड़ीदार होंगे जिनके बाद श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे ऊपरी मीडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे। पंत कीपिंग करेंगे जबकि पांड्या बंधुओं को ऑलराउंडर की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार और नवदीप सैनी ने तेज गेंदबाजी विभाग को संभाला हुआ है। वहीं, कुलदीप और चहल की जोड़ी को भी शामिल किया है।

प्रसाद की टेस्ट और टी20 टीम इस प्रकार है-

प्रसाद की टेस्ट और टी20 टीम इस प्रकार है-

टेस्ट टीम- रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्दिमान साहा, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

टी20 इंटरनेशनल- केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कु्मार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी

Story first published: Wednesday, June 3, 2020, 17:44 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+