
दोनों के विकल्प चुनना है मुश्किल
एमएसके प्रसाद को साल 2015 में रोजर बिन्नी की जगह चुना गया गया। अपने पांच साल के कार्यकाल पर बात करते हुए ने खुलासा किया कि अभी तक युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प नहीं चुना गया है। एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान प्रसाद ने कहा, 'धोनी और युवराज सिंह दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं और वे महान खिलाड़ी हैं। उनका विकल्प ढूंढना और उन्हें तैयार करना सबसे बड़ी चुनाैती थी। मुझे नहीं लगता कि इन दोनों दिग्गजों की कमी कोई आसानी से पूरी कर पाएगा। इनकी जगह को आसानी से नहीं ले सकता है। हमारा काम था कि हम नए चेहरों को तलाशें और उन्हें तैयार करें और हमने वही किया।''

इसे मानते हैं बड़ी उपलब्धि
इसके अलावा प्रसाद ने वो काम भी बताया जिसे वे अपने कार्यकाल से समय सबसे बड़ी उपलब्धि मानचे हैं। उनका कहा है कि हमारे लिए बड़ी उपलब्धि रही एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना। उन्होंने कहा, ''मुझे इस बात का गर्व है कि हमारी चयनसमिति सभी फॉर्मेट में एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने में पूरी तरह से सफल रही है. वो दिन अब गए जब कुछ क्रिकेटर ही सभी फॉर्मेट में खेला करते थे।" इसके अलावा प्रसाद ने बताया कि इसके अलावा उनके लिए सबसे मुश्किल फैसला था रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को सीमित ओवर क्रिकेट से ड्रॉप करना।

कोहली की कप्तानी की तारीफ की
प्रसाद ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा, "जब धोनी ने कप्तानी छोड़ी तो हम कोई ऐसा शख्स चाहते थे जो आसानी से उनकी जगह ले और टीम पर ज्यादा असर ना हो। विराट कोहली ने सुचारू रूप से उनकी जगह ली और हम तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बने। टीम की सफलता देखकर बतौर सेलेक्टर हमें काफी संतुष्ठी हुई और हम उसका श्रेय लेना चाहते हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
