For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बहुत विवाद हुआ, कई लोगों ने कहा था पंत टेस्ट क्रिकेट में बैटिंग नहीं कर सकता- एमएसके प्रसाद

नई दिल्लीः क्रिकेट में ऋषभ पंत का उभार सब ने देखा है किस तरीके से वह एक जोशीले विकेटकीपर बल्लेबाज से अधिक परिपक्व खिलाड़ी बन गए बनते जा रहे हैं। उनके पास कलात्मक शॉट्स खेलने के अलावा विध्वंसक खेल दिखाने के बीच जबरदस्त क्षमता है। पंत ने इस स्तर तक पहुंचने के लिए कई आलोचनाओं और दबाव का सामना किया जिसमें या तो खिलाड़ी टूट सकता था या फिर एक नई पहचान कायम कर सकता था। पंत को टीम प्रबंधन ने सपोर्ट किया उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया विकेटकीपिंग की बारीकियों पर भी मेहनत की और अपनी बैटिंग में भी सुधार किया। आज पंत भारतीय टीम के मैच विजेता खिलाड़ी है। उनकी बैटिंग को लेकर अब कोई संदेह नहीं बचा है। समय के साथ उनकी विकेटकीपिंग भी पहले से सुधरती जा रही है। पंत हीरो सरीखे खिलाड़ी है जिनकी तुलना स्पाइडर-मैन से भी हो जाती है और वह इस तरह के काम करते हैं कि उनकी इमेज लार्जर देन लाइफ बन जाती है। वह ऐसी स्थिति में आपको मैच निकाल कर दे सकते हैं जब आप हार को तय मानकर अपना चेहरा लटका चुके होंगे।

ऋषष पंत पर प्रसाद ने की बात-

ऋषष पंत पर प्रसाद ने की बात-

इस तरह की काबिलियत चंद ही खिलाड़ियों के पास होती है और अक्सर इनको सिरफिरा किस्म का बल्लेबाज कहा जाता है। जब एक सिरफिरा बल्लेबाज अपने शॉट्स लगाने की क्षमता पर कंट्रोल कर लेता है और उसको समय के हिसाब से इस्तेमाल करना सीख लेता है तो फिर वह दुनिया का सबसे घातक बल्लेबाज बन जाता है। भारत को ऋषभ पंत की जरूरत इस समय सबसे ज्यादा है क्योंकि विदेशी धरती पर उनका रिकॉर्ड अच्छा है जहां पर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून में साउथेंप्टन के एजेस बावल में होने जा रहा है। जब पंत के खराब दिन चल रहे थे तब भी वे आमतौर पर विदेशी धरती पर अच्छे टेस्ट बल्लेबाज माने जाते थे और अब तो वे साबित कर चुके हैं कि टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर उनकी क्षमता पर शक नहीं किया जा सकता। ऐसे में कौन सी टीम को उम्मीद है होना लाजिमी ही है। इसी बीच भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने 23 साल के युवा खिलाड़ी की तारीफ की है। criket.com के साथ एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कई लोगों को यकीन नहीं था कि पंत इतने अच्छे क्रिकेटर के तौर पर उतरेंगे।

WTC फाइनल से पहले केन विलियमसन को लगी चोट, खिताबी मैच को ध्यान में रख न्यूजीलैंड करेगा बड़े बदलाव

लोगों ने कहा- वह टेस्ट प्रॉडक्ट नहीं है

लोगों ने कहा- वह टेस्ट प्रॉडक्ट नहीं है

उन्होंने कहा, "यही हम उत्तराधिकार के बारे में बात करते हैं। जब हमने पंत को चुना तो काफी विवाद हुआ था। लोगों ने कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी नहीं कर सकता और चुनौतीपूर्ण विकेटकीपिंग भी नहीं कर सकता। तो, आज क्या हो गया है? देखिए, उन्होंने घर में इंग्लैंड के खिलाफ किस तरह से विकेटकीपिंग की। और जिस तरह से उन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी चुनौतीपूर्ण बल्लेबाजी परिस्थितियों में बल्लेबाजी की। चयनकर्ता की भूमिका क्षमता की पहचान करना है। कई लोगों ने कभी नहीं सोचा था कि पंत इतने अच्छे होंगे।"

साहा से ऊपर पंत को विदेशों में रखने का कारण बताया-

साहा से ऊपर पंत को विदेशों में रखने का कारण बताया-

उन्होंने यह भी बताया कि ऋषभ पंत को साहा से आगे इसलिए रखा गया क्योंकि दिल्ली के इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट को एक तरीके से आश्वस्त कर दिया था कि उनका सपोर्ट किया कि जाना चाहिए। प्रसाद मानते हैं कि साहा उस समय अपनी विकेटकीपिंग क्षमता के चलते देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर थे और तब पंच का चुनाव करना आसान नहीं था। लेकिन पंत की क्षमता को देखते हुए टीम ने तय किया कि पंत विदेशी दौरों पर बैटिंग के कारण पहली पसंद के विकेटकीपर होंगे। इसके बाद आस्ट्रेलिया में पंत की बैटिंग ने टीम मैनेजमेंट को आश्वस्त कर दिया कि वह घरेलू धरती पर भी पंत को आजमा सकते हैं।

Story first published: Wednesday, June 9, 2021, 10:57 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+