
बड़ी योजनाओं का हिस्सा हैं राहुल-
लेकिन क्रिकेट में वापसी के बाद राहुल ने शुरुआती दिक्कतों से निजात पाते हुए घरेलू क्रिकेट में कुछ अच्छी पारियां खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली गई राहुल की पारियों ने एम.एस.के. प्रसाद ( राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष) को प्रभावित किया और राहुल की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैचों के लिए टीम इंडिया में वापसी हो गई। अब केएल राहुल को लेकर चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं और उनको लेकर टीम की क्या योजनाएं हो सकती है, इस बारे में प्रसाद ने कुछ अहम खुलासे किए हैं।

मुख्य चयनकर्ता का अहम खुलासा-
प्रसाद ने विश्व कप में राहुल की भूमिका स्पष्ट करते हुए कहा, 'विश्व कप एक बड़ा टूर्नामेंट है और इतनी बड़ी प्रतियोगिता में हम तीसरे ओपनिंग बल्लेबाज के बिना नहीं जा सकते हैं। इसलिए हमने लोकेश राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दिया है। हम अब देखेंगे की वह इस मौके को कैसे भुनाते हैं क्योंकि उनकी फार्म हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होने जा रही है।' बता दें कि राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे टीम दोनों में जगह दी गई है।
विश्व कप: 'भारत को क्रिकेट ही नहीं, सभी खेलों में पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ना होगा'

तीसरे ओपनर का 'खेल'-
भारतीय टीम में विश्व कप के मद्देनजर तीसरे ओपनिंग बल्लेबाज की जगह काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सुनील गावस्कर इस स्थान के लिए दिनेश कार्तिक को तो वहीं शेन वार्न ऋषभ पंत का नाम तक सुझा चुके हैं। पंत के बारे में प्रसाद पहले ही साफ कर चुके हैं कि यह बल्लेबाज बाए और दाए हाथ के बल्लेबाजी मिश्रण के लिहाज से खासा अहम है और हम देखेंगे की उसके खेलने के लिए कौन सा बैटिंग नंबर सबसे बेहतर होगा।


Click it and Unblock the Notifications
