INDvSA: इस वजह से हुआ टी20 सीरीज से कुलदीप और चहल का पत्ता साफ
नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले 3 टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस दौरे के लिए टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी गई है। धोनी के अलावा तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को भी टीम से बाहर रखा गया है। इसके अलावा इस टीम में युजवेंद्र सिंह चहल और कुलदीप यादव को बाहर रखा गया है।
तेज गेंदबाजों को आराम देने की भारत की रोटेशन पॉलिसी रही है। जबकि धोनी अभी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। लेकिन चहल और यादव को बाहर करके चयनकर्ताओं का संदेश लोगों को ज्यादा समझ में नहीं आ रहा है क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी युवा हैं और भारतीय पिचों पर ये अच्छा खेल दिखाने में सक्षम हैं।
ऐसे में भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इंडिया टूडे से बात करते हुए बताया है, 'हम स्पिनर्स का पूल तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल चाहर, क्रुणाल पांड्या, और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों ने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है और वे एक और मौका डिजर्व करते हैं।'
चहल ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए थे जिसके चलते भारत 69 रनों की जीत दर्ज करने में सफल रहा था। चहल ने 31 टी20 में 46 विकेट लिए हैं और उनकी बेस्ट फीगर 6 विकेट पर 25 रन है। हालांकि कुलदीप यादव के लिए हालिया प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा है।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम भारतीय दौरे पर 15 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच तक तीन टी20 और इतने ही टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टी20 मैच धर्मशाला में 15 सिंतबर से खेला जाएगा जबकि पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होगा।
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
