For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुख्य चयनकर्ता ने किया खुलासा, रायडू की जगह विश्व कप में मयंक को क्यों मिला था मौका

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे पर भारत को 3 टी20 और इतने ही वनडे खेलने के अलावा टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। विराट कोहली को तीनों प्रारूपों का कप्तान बनाया गया है। विश्व कप के बाद यह पहला मौका था जब मुख्य चयनकर्ता सार्वजनिक तौर पर मुखातिब थे। वे जानते थे इस दौरान उनको कई तीखे सवालों का जवाब देना होगा। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के अलावा एक ऐसा ही सवाल अंबाती रायडू को लेकर था।

विश्व कप में रायडू की जगह पर विजय शंकर को चुना गया था। बाद में जब विश्व कप के बीच में ही शिखर धवन को चोट लग गई तो लोकेश राहुल बल्लेबाजी करने ऊपर आ गए और एक बार फिर से नंबर चार का स्लॉट टीम में खाली हो गया। लेकिन चयनकर्ताओं ने इस बार भी रायडू की जगह पर पंत को भेजा जिन्होंने विश्व कप के मैचों में नंबर चार पर बैटिंग भी की। हद तो तब हो गई जब विजय शंकर भी चोटिल हो गए और उनके स्थान पर फिर से रायडू को नजरअंदाज किया गया। इस बार मयंक अग्रवाल को शंकर के स्थान पर भेजा गया। रायडू को इस बात से इतना आघात लगा कि उन्होंने तुरंत ही अपने संन्यास की अप्रत्याशित घोषणा कर दी।

अब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने खुलासा किया है क्यों रायडू के स्थान पर मयंक को मौका दिया गया था। प्रसाद ने इसके लिए टीम के संयोजन और परिस्थितियों की दुहाई देते हुए कहा है- जब विश्व कप के बीच में विजय शंकर चोटिल हुए तब ही लोकेश राहुल भी एक कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। उस स्थिति में हमको एक ओपनर की बैकअप के तौर पर जरूरत थी। हमने विकल्प देखे और मयंक अग्रवाल को चुना।

इसी बीच जब प्रसाद से यह पूछा गया कि उनको अंबाती रायडू का 3डी चश्मे वाला ट्वीट कैसा लगा था तो उन्होंने कहा- सच कहूं तो मैंने इसको पसंद किया। यह मजेदार ट्वीट था। बता दें कि विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने की हताशा पर रायडू ने प्रसाद पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था।

Story first published: Sunday, July 21, 2019, 19:22 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+