For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जल्द ठीक नहीं होगी बुमराह की चोट, जानिए क्या कहता है चीफ सेलेक्टर का इशारा

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह से हराने के बाद भारतीय टीम को अब अपने घर में अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है जिसके तहत तीन टी20 मैच और दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। टी20 सीरीज से जहां विराट कोहली को आराम दिया गया है तो वहीं रोहित को कप्तान बनाया गया है। विराट की वापसी टेस्ट सीरीज में होगी जहां वे एक बार फिर से टीम की कमान संभाल लेंगे। दोनों ही सीरीज के लिए चुनी गई टीमों में हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे तीनों फार्मेट के धुरंधर ही अपनी-अपनी चोटों के कारण स्थान नहीं बना पाए हैं। दोनों ही खिलाड़ी कमर की तकलीफ से जूझ रहे हैं।

हार्दिक, बुमराह और सैनी तीनों चोटिल-

हार्दिक, बुमराह और सैनी तीनों चोटिल-

हार्दिक ने इस तकलीफ से निजात पाने के लिए लंदन में सर्जरी भी करा ली है और उनकी रिहैब प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि बुमराह लोअर बैक के स्ट्रेस फ्रैक्चर से पीढ़ित हैं। इसके अलावा टीम के एक अन्य गेंदबाज नवदीप सैनी भी चोटिल होने के चलते इस बार टी20 टीम में जगह नहीं बना पाए। जब मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बांग्लादेश के बाद अगली सीरीज के समय तक नवदीप के फिट होने की पूरी उम्मीद जताई लेकिन बुमराह के सवाल पर उन्होंने बताया कि इस मुख्य तेज गेंदबाज को अभी थोड़ा और समय लग सकता है। इसका मतलब साफ है कि बुमराह बांग्लादेश के बाद होने वाली वेस्टइंडीज, श्रीलंका जैसी सीरीज भी मिस करेंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि बुमराह की चोट कब तक ठीक होने के आसार हैं और यह मामला कितना जटिल है?

बुमराह को करना होगा इंतजार-

बुमराह को करना होगा इंतजार-

फिलहाल बुमराह रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं जिसमें वह नेशनल क्रिकेट अकदामी में जा रहे हैं। बुमराह की स्थिति पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजरें बनाए हुए हैं। शुरू में माना गया था कि वे बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में फिट में हो जाएंगे लेकिन टीम मैनेजमेंट तब तक कोई रिस्क नहीं लेना चाहता जब तक की बुमराह की चोट के दोबारा उभरने का भी चांस ना रहे। "उनका रिहैब अपेक्षित अंदाज में हो रहा है। स्ट्रैस फ्रैक्चर से निपटना जटिल हैं, लेकिन चूंकि यह समय पर देखा गया है और बुमराह को पर्याप्त आराम मिला, इसलिए कुछ भी गंभीर नहीं है। बांग्लादेश टेस्ट को अभी एक महीना बाकी है और वह तब तक फिट हो जाएगा, " इस मामले से जुड़े सूत्रों ने द न्यूज एक्सप्रेस एक्सप्रेस को पहले ये जानकारी दी थी।

जीवा ने पापा धोनी संग की 'निसान जोंगा' की धुलाई, माही ने शेयर किया VIDEO

सावधानी बरत रहा है मैनेजमेंट-

सावधानी बरत रहा है मैनेजमेंट-

लेकिन अगले साल के महत्वपूर्ण मैच देखते हुए टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर काफी सावधानी बरत रहा है। बुमराह के लिए वापसी की प्रक्रिया आसान बनाने पर विचार चल रहा है। मैनेजमेंट का रुख साफ है कि जब बुमराह वापस आ जाते हैं, तो उनको पूरी तरह से अपने बेस्ट फिटनेस में रहना चाहिए। रिपोर्टों के अनुसार, बुमराह वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज को भी मिस करेंगे। हालांकि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए वापस लौटने की उम्मीद है, जो कि 14 जनवरी को होने वाली है। उसी महीने, भारत न्यूजीलैंड के दौरे के लिए रवानगी करेगा।

भारत की टी-20 और टेस्ट टीम-

भारत की टी-20 और टेस्ट टीम-

टी-20 टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।

टेस्ट टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान सारा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल और ऋषभ पंत।

Story first published: Friday, October 25, 2019, 9:57 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+