For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा को टेस्ट मैचों में मिल सकती है बड़ी भूमिका, एमएसके प्रसाद ने दिए संकेत

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में लोकेश राहुल की खराब फॉर्म ना केवल टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम की सीनियर चयन समिति के मुखिया एमएसके प्रसाद भी चिंतित हैं। प्रसाद ने इस समस्या को सुलझाने के लिए संकेत दिए हैं। इससे पहले भारतीय टीम के नए बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने भी कहा था कि उनके लिए दो ही स्लॉट मुख्य चिंता का विषय हैं- एक वनडे क्रिकेट में नंबर 4 का स्लॉट और टेस्ट मैचों में ओपनिंग।

टेस्ट ओपनर के तौर पर उतर सकते हैं रोहित

टेस्ट ओपनर के तौर पर उतर सकते हैं रोहित

टेस्ट ओपनिंग की समस्या को सुलझाने के लिए मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने संकेत दिए हैं कि वह रोहित शर्मा को बतौर टेस्ट ओपनर देख रहे हैं। रोहित शर्मा के लिए अब वह समय आ चुका है जब उनको वनडे मैचों की तरह से टेस्ट में भी ओपनिंग करने के लिए तैयार रहना होगा। यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के स्तर के ही माने जाते हैं। रोहित ने हालिया विश्व कप में भी 5 शतक ठोककर टेस्ट टीम में अपना दावा मजबूत किया था और उनका चयन विंडीज दौरे के लिए भी हुआ था लेकिन वहां पर उनको मध्यक्रम में मौका नहीं मिला और ओपनिंग में लोकेश राहुल ने कोई खान प्रभावित नहीं किया।

इंटरव्यू में प्रसाद ने कही बात-

इंटरव्यू में प्रसाद ने कही बात-

एमएसके प्रसाद ने इंडिया टुडे को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि वह रोहित शर्मा को टेस्ट ओपनर के तौर पर खिलाने के विचार पर निश्चित तौर पर चर्चा करेंगे। प्रसाद ने बताया- 'केएल निश्चित रूप से एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। हालांकि वह टेस्ट क्रिकेट में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हम उनकी फॉर्म को लेकर चिंतित हैं। उनको विकेटों पर और अधिक समय गुजारने की जरूरत है और अपनी फॉर्म को वापस हासिल करने की जरूरत है।'

भारत के पूर्व कप्तान ने दिया सुझाव, टेस्ट में भी ओपनिंग पर बैटिंग करें रोहित शर्मा

दक्षिण अफ्रीका के ओपनिंग पर उतरेंगे रोहित ?

दक्षिण अफ्रीका के ओपनिंग पर उतरेंगे रोहित ?

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रोहित को टेस्ट मैचों में भी ओपनिंग करने को लेकर विचार बनाया गया है। इससे पहले भारत के दिग्गज क्रिकटरों वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और पूर्व टेस्ट ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि रोहित को अब टेस्ट मैचों में ओपनर के तौर पर आना चाहिए। भारतीय टीम को अब अगली टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। तीन मैचों की यह घरेलू सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इसके लिए भारतीय टीम की घोषणा अभी होनी बाकी है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि रोहित शर्मा को इस सीरीज में किस भूमिका में उतारा जाता है।

Story first published: Tuesday, September 10, 2019, 9:52 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+