For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मुदस्सर नजर ने कोहली को लेकर की ये भविष्यवाणी, गावस्कर और तेंदुलकर से बेहतर बताया

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने दिलचस्प व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। कोहली ना केवल अपनी बॉडी लैंग्वेज में बल्कि शब्दों में भी बेबाक हैं। उनकी बैटिंग भी अक्सर बातें करती हैं। विराट कोहली भारतीय क्रिकेट इतिहास के चोटी के बल्लेबाजों में शुमार है और उनको आप सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि विराट इस समय बल्ले से वैसे नहीं रहे रहे हैं जैसा हुआ करते थे लेकिन पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मुदस्सर नजर उनकी सपोर्ट में आए हैं और उनको पूरी उम्मीद है कि कोहली जल्द ही जोरदार वापसी करेंगे।

कोहली को इस मामले में गावस्कर-तेंदुलकर से बेहतर बताया

कोहली को इस मामले में गावस्कर-तेंदुलकर से बेहतर बताया

आईपीएल के दूसरे हाफ में कोहली बेहतरीन फॉर्म में दिखे थे। पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 विश्व कप के भारत के शुरुआती मैच में भी उन्होंने एक अर्धशतक लगाया था। हालांकि, बल्लेबाज ने अपने लिए जो मानदंड स्थापित किए हैं उसको देखते हुए हम कह सकते हैं कि उन्होंने हाल ही में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है।

मुदस्सर नजर ने कोहली को सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर की कतार में खड़ा किया है और कहा है कि भारतीय कप्तान इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना में कहीं अधिक नई चीजें करने वाले खिलाड़ी हैं।

कोहली की खराब फॉर्म का बचाव किया-

कोहली की खराब फॉर्म का बचाव किया-

मुदस्सर ने इंडियन एक्सप्रेस को लिखे अपने कॉलम में कहा, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ने कई सालों तक रन बनाए हैं। इस वजह से लोग विराट को इतना प्यार भी करते हैं। विराट सचिन और गावस्कर की तुलना में कहीं ज्यादा नई चीजें करने वाली खिलाड़ी हैं। अचानक विराट में निरंतरता की कमी दिखनी शुरू हो गई, जो किसी भी उस खिलाड़ी के साथ हो सकता है जो लंबे समय से खेल रहा है।

नजर के अनुसार, अधिकांश खिलाड़ी अपने करियर के दौरान बड़े रन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जोरदार वापसी के भी चांस हमेशा होते हैं। उन्होंने कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी के कारण कोहली ने दबाव में काफी क्रिकेट खेला है। उन्होंने ग्राहम गूच का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी तरह कोहली भी मजबूत वापसी करेंगे।

ग्राहम गूच की तरह वापसी करेंगे कोहली- नजर

ग्राहम गूच की तरह वापसी करेंगे कोहली- नजर

उन्होंने कहा, "हम इंसान के रूप में कभी-कभी आलसी (मानसिक रूप से) हो जाते हैं और गलतियां करने लगते हैं। यहीं पर कोच का काम आता है, उसको शांति से बताना चाहिए कि आप क्या सही नहीं कर रहे हैं, इसलिए समस्या का तुरंत सामना करें। लेकिन हम सब इंसान हैं और विराट ने काफी दबाव में अपना क्रिकेट खेला है। वह भारत की कप्तानी करते हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी भी की। ऐसे में हर दिन के साथ प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ता है और ऐसा ना करने के चांस भी बढ़ते हैं।

"मैं ग्राहम गूच की बात कर सकता हूं, जिसने 30 साल की उम्र के काफी बाद अपने खेल को सर्वश्रेष्ठ में से एक होने की सीमा तक आगे बढ़ा दिया और टेस्ट क्रिकेट में 9,000 के करीब रन बनाए। मैं विराट को बड़े समय में वापसी करते देख रहा हूं। हो सकता है, बैंगलोर और भारत की टी 20 कप्तानी छोड़ने से अब सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। "

Story first published: Friday, November 5, 2021, 11:38 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+