अफगानिस्तान टीम में शामिल हुआ 21वीं सदी का पहला क्रिकेटर, वर्ल्ड रिकॉर्ड से की थी शुरुआत

नई दिल्ली। कहते हैं कि जब किसी चीज का जुनून आपके सिर पर सावर हो जाए तो फिर कई आपको नहीं रोक सकता। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में भारतीय टीम में शामिल होकर इतिहास रचा था। लेकिन अब एक और ऐसा क्रिकेटर सामने आया है जिसने अपने पहले ही मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था और अब उसे अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं अफगानिस्तान के मुजीब जादरान की। जादरान 21वीं शताब्दी में पैदा हुए पहले क्रिकेटर हैं जो वनडे क्रिकेट खेलेंगे। मुजीब जादरान को अफगानिस्तान की अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड से की थी करियर की शुरुआत
16 साल के मुजीब ने मंगलवार को अपने वनडे डेब्यू में आयरलैंड के खिलाफ 24 रन देकर 4 विकेट झटके थे। 5 दिसंबर 2017 को जब मुजीब ने आयरलैंड के खिलाफ़ अपना पहला वन डे मैच खेला, तब उनकी उम्र 16 साल 8 महीने 7 दिन थी। अपने पहले सात ओवर के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 12 रन देकर चार विकेट लिए थे। जब सचिन तेंडुलकर ने अपना डेब्यू किया था, वो मुजीब से सिर्फ 14 दिन छोटे थे। 16 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट में 4 विकेट लेने वाले जादरान दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम में शामिल किए जाने के बाद उनके कोच रईस अहमदजादी ने बताया कि मुजीब ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उसे देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह बड़े स्तर के खिलाड़ी नहीं हैं। अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम की कप्तानी एक दूसरा खिलाड़ी करेगा जिसको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। ये खिलाड़ी हैं 18 साल के तेज गेंदबाज नवीन उल हक।

अफगानिस्तान टीम: नवीन-उल-हक (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद इब्राहिम, बहीर शाह, इकराम अली खिल, दरविष रसूल, निसार वहादत, तारिक स्टेनिकजई, अजमतुल्ला, वकारुल्लाह, कवाईस अहमद, मुजीब जदरान, जाहिर खान, यूसुफ जाजई, वफादार

Story first published: Friday, December 8, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+