स्पोर्ट्स टीम के मालिकों में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, जानें कितनी है कमाई
नई दिल्ली। फोर्ब्स ने दुनियाभर की स्पोर्ट्स टीमों के सबसे अमीर मालिकों की लिस्ट जारी की है। फोर्ब्स ने सूची में कुल 20 लोगों को शामिल किया है जिसमें भारत के मुकेश अंबानी स्पोर्ट्स टीम के मालिकों में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में पहले स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने साल 2008 में मुंबई टीम को खरीदा था। मुंबई ने तीन बार खिताब पर कब्जा किया।
सूची के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में 13 टीम मालिकों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। पांच की संपत्ति में कुछ कमी आई है, जबकि दो की संपत्ति ज्यों की त्यों बनी है। 3.6 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति वाले अंबानी की मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। यह टीम 2013, 2015 और 2017 के सीजन में खिताब जीत चुकी है। इस टीम के मालिक की कमाई फोर्ब्स द्वारा 50 बिलियन डॉलर आंकी गई है।
दूसरे नंबर पर लिस्ट में एनबीए टीम लॉस एंजिलिस क्लिपर्स के मालिक स्टीव बालमर हैं जिनकी कमाई 41.2 बिलियन डॉलर है। वहीं तीसरे नंबर पर ऑटो रेसिंग टीम रेड बुल के मालिक डिएट्रिच माटेशिट्ज 18.9 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ काबिज हैं। चाैथे नंबर पर इनके अलावा आइस हॉकी टीम सान जोस शार्क के मालिक हासो प्लैटनर एंड फैमिली 13.5 बिलियन डॉलर कमाई के साथ हैं, जबकि चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच 12.4 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
