वर्ल्ड कप 2019 : गंभीर ने किया पाकिस्तान का विरोध तो जानिए क्यों गांगुली ने साधी चुप्पी
नई दिल्ली। विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई को शुरू होना है लेकिन इससे पहले क्रिकेट के गलियारे में एक मसला गर्माया हुआ है। मसला है कि क्या भारत-पाकिस्तान का विश्व कप दाैरान मैच होना चाहिए या नहीं। 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ मैच ना खेलने की मांग की जा रही है। वहीं क्रिकेटर गाैतम गंभीर ने भी सोमवार को बयान दिया कि मैच नहीं होना चाहिए। जब पूर्व कप्तान साैरव से पूछा गया कि क्या आप गंभीर के बयान से सहमत हैं तो उन्होंने जवाब देने पर चुप्पी साध ली।
गांगुली ने क्यों साधी चुप्पी
गांगुली ने कहा कि यह गंभीर की राय है कि मैच होना चाहिए या नहीं। इसपर मैं कुछ नहीं कह सकता। दरअसल, गांगुली का गंभीर को जवाब ना देने का कारण यह भी हो सकता है कि जब आईसीसी ने इस मैच को रद्द करने के लिए सहमति नहीं दिखाई तो इसपर बहस करना बेवकूफी होगा। खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। यही समझकर गांगुली ने इसपर अपनी राय नहीं रखी। पाकिस्तान के साथ मैच खेलना है या नहीं, यह सरकार फैसला लेगी। लेकिन आईसीसी ने भी साफ कर दिया कि भारत-पाकिस्तान मैच तय समयानुसार ही होगा।
बता दें कि सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर जैसे महान क्रिकेटर इस बात को तवज्जो दे चुके हैं कि मैच होना चाहिए। इनका कहना है कि हम पाकिस्तान को हराकर हिसाब बराबर करेंगे, ना कि नहीं खेलकर दो अंक गवाएंगे। दोनों की टीमों के बीच कांटे की टक्कर 16 जून को मैनचेस्टर में होगी। खैर, अब यह भी तह है कि मैच होगा। वहीं बीसीसीआई भी अब इस मामले पर शांत बैठ चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
