नयी दिल्ली। आईपीएल 8 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम मुंबई इंडियंस बन गई हैं। मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत खराब रही। जहां जडेजा ने चेन्नई को खराब शुरुात देते हुए मात्र 19 रन बनाए तो वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खाता खोलने का मौका भी नहीं मिला।
आईपीएल-8 के पहले क्वॉलिफायर में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने छह विकेट खोकर 187 रन बनाए हैं।188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स को क्रीज पर आते ही झटका लगने लगा। मुंबई की ओर से सिमंस ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने चार ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिया।