जानें दीपक चाहर की तारीफ करने वाली काैन है ये 'मिस्ट्री गर्ल', IPL दाैरान आई थी सुर्खियों में
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए दीपक चाहर ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में हैट्रिक पूरी करने का करिश्मा किया है। हरभजन सिंह, जहीर खान मोहम्मद शमी जैसे नामी गेंदबाज भी टी20 में हैट्रिक नहीं ले सके थे, लेकिन जब चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में लगातार 3 शिकार किए तो उनकी चर्चा क्रिकेट जगत में खूब होने लगी। इस दाैरान उनकी तारीफ उस 'मिस्ट्री गर्ल' ने भी की जोआईपीएल दाैरान सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुईं थी। ये मिस्ट्री गर्ल थी चाहर की ही बहन मालती चाहर।
|
भाई के लिए किया खास पोस्ट
मालती एक बार फिर खबरों की हेडलाइन में आई हैं। उन्होंने अपने भाई दीपक को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैट्रिक का वीडियो शेयर करते हुए बधाई दी है। ''मुझे तुम पर गर्व है। तुमने शानदार हैट्रिक लेने के साथ-साथ टी-20 में बेस्ट बॉलर साबित हुए। मेरे अभी तक रोंगटे खड़े हैं। लव यू भाई।''

IPL दाैरान आई थी सुर्खियों में
दीपक की बहन मालती ने साल 2018 के दाैरान हुए आईपीएल टूर्नामेंट के दाैरान सुर्खियां बटोरी थीं। वह चेन्नई सुपर किंग्स का हर मैच देखने आती थीं क्योंकि दीपक भी इसी टीम के हिस्सा थे। मालती अपने भाई को सपोर्ट करने के लिए हर मैच में आती थीं, ऐसे में जब कैमरा मैन ने उनकी तरफ कैमरा घुमाया तो सोशल मीडिया पर वो मिस्ट्री गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं। बाद में पता चला की ये मिस्ट्री गर्ल तो दीपक की बहन हैं।

इंस्टाग्राम पर है फेमस
बता दें कि दीपक से उम्र में बड़ी मालती इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके फोलोअर्स की संख्या 3 लाख 85 से भी अधिक है, जहां वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मालती का ध्यान एक मशहूर माॅडल बनने की ओर है। मालती चहर मिस दिल्ली की रनर-अप रह चुकी हैं। वो मॉडल हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं। मालती धोनी की सबसे बड़ी फैन हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
