शर्मनाक: नो बॉल पर नाराजगी जताई तो स्टंप से पीट-पीटकर खिलाड़ी की मैदान में हत्या
नयी दिल्ली। आनंद और मजे के लिए खेला जाना वाला खेल क्रिकेट कब खूनी खेल बन गया किसी को पता ही नहीं चला। क्रिकेट की हार जीत को खिलाड़ी इतनी गंभीरता से लेगें कि किसी की जान लेने से भी गुरेज नहीं करेंगे, इसका कोई अंजादा भी नहीं लगा सकता था, लेकिन ऐसा ही हुआ बंग्लादेश में। जहां एक किशोर क्रिकेटर की एक बल्लेबाज ने स्टंप से पीटकर जान ले ली।
बात इतनी थी कि उसने एक नो बॉल को लेकर अंपायर को ताना मारा था। जानकारी के मुताबिक 16 साल के बाबुल शिकदार ढाका में अपने दोस्तों के साथ एक मैच खेल रहा था। मैच के दौरान अंपायर ने नो बॉल देकर बल्लेबाज के पक्ष में फैसला दिया। अंपायर के फैसले से नाराज शिकदार ने उसे ताना मार दिया।
इस बात से नाराज बल्लेबाज ने स्टंप उठाकर शिकदार को सिर के पीछे मार दिया। इस हमले के बाद शिकदार वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से बल्लेबाद फरार है। वहीं पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। शिकदार की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
