For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विजय हजारे ट्रॉफीः शॉ ने फिर मचाया धमाल, हैदराबाद को हराकर फाइनल में मुंबई


नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू मुकाबला खेलकर धमाल मचाने वाले पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर मैदान में धमाल मचाया। दरअसल शॉ और अय्यर के अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने बुधवार को यहां बारिश से प्रभावित मैच में हैदराबाद को वीजेडी पद्वति से 60 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। बता दें कि मुंबई के सामने 247 रन का लक्ष्य था लेकिन जब उसने 25 ओवरों में दो विकेट पर 155 रन बनाए थे तभी झमाझम बारिश आ गई जिसके कारण खेल आगे नहीं हो पाया। वीजेडी पद्वति से तब जीत के लिये मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 96 रन होना चाहिए था।

इससे पहले हैदराबाद ने के रोहित रायुडू के नाबाद 121 रन के दम पर आठ विकेट पर 246 रन बनाए थे। रोहित रायुडू के अलावा हैदराबाद का कोई भी बल्लेबाज मुंबई के आक्रमण के सामने नहीं टिक पाया। उनके बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 29 रन था जो बीपी संदीप ने बनाया। अंबाती रायुडु के चचेरे भाई रोहित रायुडु ने अपनी 132 गेंद की पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। कप्तान अंबाती रायुडु केवल 11 रन बना पाए। मुंबई की तरफ से तुषार देशपांडे ने 55 रन देकर दो जबकि रायस्टन डियास ने 43 रन देकर दो विकेट लिये।

जब बारिश के कारण खेल रोका गया तब अय्यर के साथ अंजिक्य रहाणे 17 रन पर खेल रहे थे। मुंबई 2006-07 सत्र के बाद से विजय हजारे ट्राफी नहीं जीती है। वह 20 अक्टूबर को होने वाले फाइनल में दिल्ली और झारखंड के बीच गुरूवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा।

ये भी पढ़ें- संन्यास को लेकर गौतम गंभीर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

Story first published: Wednesday, October 17, 2018, 19:12 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+