For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI को बड़ा झटका, पैट कमिंस इंजरी के कारण IPL से बाहर

IPL 2018: Rohit Sharma in Trouble, Pat Cummins out of IPL season with back injury | वनइंडिया हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस IPL से बाहर हो गये हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया हैं कि कमिंस की पीठ में तकलीफ हैं और वो इस सीजन में मुम्बई इंडियंस के लिए नहीं खेल पाएंगे। CSK के खिलाफ पहले मैच में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। कमिंस को मुम्बई इंडियंस ने 5.4 करोड़ में खरीदा था।

उनकी चोट के बाबत, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि कमिंस की चोट को देखते हुए ये फैसला किया गया है कि वो इस सत्र में आईपीएल से दूर रहें क्योंकि वो नहीं चाहते कि कोई लापरवाही उन्हें और मुसीबत में डाल दे। कमिंस की पीठ में तकलीफ दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान शुरू हुई थी। बता दें कि जून में कंगारू टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां 5 एकदिवसीय और 1 टी20 मुकाबला खेला जाना हैं।

गौरतलब हैं कि इसके पहले CSK को पहले मैच में जीत दिलाने वाले केदार जाधव भी चोट के कारण IPL से बाहर हो चुके हैं। मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि आखिरी में उन्होंने 1 छक्का और चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इंजरी के बावजूद उन्होंने 22 गेंदों पर मुंबई के खिलाफ 24 रन बनाए थे।

Story first published: Tuesday, April 10, 2018, 10:50 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+