मुंबई। 8 तारीख से ग्लैमर, पैसे और रोमांच से भरपूर खेल का आगज होने जा रहा है जिसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। मुंबई इंडियस के खिलाड़ी पूरी तरह से इस संग्राम के लिए तैयार हैं। IPL 6 की विजेता रही मुंबई इंडियंस टीम की कोचिंग का जिम्मा इस बार आस्ट्रेलिया के सफलतम कप्तानों में से एक रिकी पोंटिंग को हाथों में है। निश्चित रूप से पोंटिंग का अनुभव और आक्रामकता टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा।
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नेतृत्व में पिछले साल यह टीम टूर्नामेंट के प्ले-ऑफ वर्ग में पहुंचने में कामयाब रही थी जहां चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने उसे सात विकेट से हराकर बाहर किया। इस साल के लिए हुए नीलामी के बाद हालांकि मुंबई इंडियंस टीम ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। इस बार इस टीम में देशी-विदेशी खिलाड़ियों का कांबिनेशन है इसलिए इसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जाता है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज आठ अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच से करेगा।
आईये डालते हैं एक नजर मुंबई की सेना पर एक नजर
टीम :
भारतीय खिलाड़ी : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अंबाती रायडू, जसप्रीत बूमराह, पवन सुयाल, श्रेयष गोपाल, उन्मुक्त चंद, आर. विनय कुमार, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), अक्षय वखारे, प्रज्ञान ओझा, नितेश राणा, सिदेश लाड, जे सुचिथ, हार्दिक पांड्या, अभिमन्यु मिथुन, हरभजन सिंह।
विदेशी खिलाड़ी : कोरे एंडरसन (न्यूजीलैंड), जोस हाजेलवुड (आस्ट्रेलिया), कीरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), मर्चेट डे लांगे (दक्षिण अफ्रीका), लेंडल सिमंस (वेस्टइंडीज), एरॉन फिंच (आस्ट्रेलिया), मिशेल मैकक्लेनागान (न्यूजीलैंड), एडेन ब्लीजार्ड (आस्ट्रेलिया)।