नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मुंबई इंडियंस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें अपनी टीम का क्रिकेट ऑपरेशंस का डॉयरेक्टर नियुक्त किया है। ट्विटर के जरिए नीलामी वाले दिन ही मुंबई इंडियंस ने इस बात की घोषणा की। 92 टेस्ट और 200 वनडे खेल चुके जहीर खान इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए तीन सीजन खेल चुक हैं।
ऐसा पहली बार हुआ है जब जहीर खान को टीम के पर्दे के पीछे जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहल वह दिल्ली की टीम के कप्तान और मेंटर रह चुके हैं। इस साल वह कोचिंग की भूमिका में नजर आएंगे। इतना ही नहीं वह नीलामी के दौरान मुंबई इंडियस की टीम के टेबल बोली के लिए बैठे नजर आएंगे।
Welcome back home, @ImZaheer 💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 18, 2018
📰 Read more before you see our Director of Cricket Operations at today's #IPLAuction ➡ https://t.co/IlcflBPTRU#CricketMeriJaan #ZakIsBack pic.twitter.com/H6LDQUrtIN
दिग्गजों की कतार में जहीर: जहीर को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद वह सचिन तेंदुलकर , महेला जयवर्धने, राबिन सिंह और शेन बॉन्ड जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करते नजर आएंगे। तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंई इंडियंस 11.50 करोड़ के साथ नीलामी में बोली लगाती नजर आएगी।
मुंबई के द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी:
रिटेन किए गए खिलाड़ियों में रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, सिद्धेश लाड, आदित्य तरे, क़्विंटन डी कॉक, एविन लेविस, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कडेंय, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, मिचेल मैक्लेनेघन, एडम मिल्ने और जेसन बेहरनडॉर्फ जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।