Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिरकार IPL में टूट ही गया पाकिस्तानी गेंदबाज का रिकाॅर्ड, रातों-रात स्टार बने जोसेफ

नई दिल्ली। विंडीज के 22 साल के अलजारी जोसेफ ने रातों-रात क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटाैर ली हैं। आईपीएल टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को गेंदबाजी के दम पर 40 रनों से हरा दिया। मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई है जोसेफ ने जिन्होंने जादुई प्रदर्शन करते हुए 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके इस कमाल की गेंदबाजी के साथ ही आईपीएल में उस पाकिस्तानी गेंदबाज का रिकाॅर्ड टूट गया जो पिछले लंब समय से काबिज था।

किया IPL का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
जोसेफ आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के सोहेल तनवीर के रिकाॅर्ड को तोड़ा है जिन्होंने 2008 में हुए आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 रन देकर छह विकेट लिए थे। तनवीर का यह रिकॉर्ड अभी तक कायम था जिसे जोसफ ने अपने पहले ही मैच में तोड़ दिया। इसके अलावा अलजारी जोसफ ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में 6 विकेट लिए हैं। इससे पहले एंड्रयू टाई ने अपने डेब्यू मैच में 2017 में 17 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

मलिंगा को छोड़ा पीछे
जोसेफ ने इसके साथ ही लसिथ मलिंगा को भी पीछे छोड़ दिया। जोसेफ मुंबई के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करन वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। मलिगां ने 2011 के सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 13 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

मुंबई के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
5/13 - लसिथ मलिंगा v दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011
5/21 - मुनाफ पटेल v किंग्स इलेवन पंजाब, 2011
4/7 - अलजारी जोसफ v सनराइजर्स हैदराबाद, 2019
4/16 - लसिथ मलिंगा v डेक्कन चार्जर्स, 2012
4/18 - दिलहारा फर्नांडो v रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2008

Story first published: Sunday, April 7, 2019, 12:19 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+