For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-20 में जारी है रोहित शर्मा का धमाका, यह रिकाॅर्ड बनाने वाले बने तीसरे भारतीय क्रिकेटर

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 34वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी ऐसा रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है जो अभी तक सिर्फ 8 ही बल्लेबाजों के नाम है। यह रिकाॅर्ड है टी20 क्रिकेट में ज्यादा रन बरसाने का। रोहित ने 22 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं।

रोहित टी-20 क्रिकेट में आठ हजारी बनने वाले दुनिया के आठवें क्रिकेटर बन गए हैं। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले सुरेश रैना और विराट कोहली के बाद तीसरे भारतीय हैं। रैना और विराट ने भी मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान ही ये उपलब्धि हासिल की है। रैना के नाम 8216 और विराट के नाम 8183 रन दर्ज हैं, तो वहीं रोहित ने 8018 रन पूरे कर लिए हैं जिसमें 6 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने ये रन 32.20 की औसत और 133.36 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

टी-20 क्रिकेट में 8000 से ज्यादा रन
क्रिस गेल - 12670
ब्रेडन मैकुलम - 9922
केरॉन पोलार्ड - 9222
शोएब मलिक - 8701
डेविड वॉर्नर - 8516
सुरेश रैना - 8216
विराट कोहली - 8183
रोहित शर्मा - 8018

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या की 15 गेंदों में 32 रनों की पारी की बदाैलत दिल्ली के सामने 5 विकेट खोकर 169 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत की लेकिन बीच पहला विकेट गिरते ही टीम दवाब में आ गई। देखते ही देखते राहुल चाहर आैर जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबादी की बदाैलत मुंबई ने दिल्ली को 128 रनों पर रोकते हुए मैच 40 रनों से जीत लिया। बुमराह ने 2 तो चाहर ने 3 विकेट लिए। मुंबई अब 9 मैचों में 12 अंकों के साथ दूसरे जबकि दिल्ली 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।

Story first published: Friday, April 19, 2019, 13:54 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+