ICC ODI rankings: विराट कोहली बने नंबर-1, सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हो गए हैं। हाल ही में हुई न्यूजीलैंड सीरीज में कोहली ने दो शतक लगाए थे। कोहली फिलहाल अपने कैरियर की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की है। फिलहाल कोहली के 889 अंक हो गए हैं। कोहली द्वारा हासिल किए गए ये अंक किसी भी भारतीय खिलाड़ी से ज्यादा हैं। कभी-भी कोई भी भारतीय बल्लेबाज इतने अंक नहीं जुटा पाया है। साल साल 1998 में सचिन ने 887 अंक हासिल किए थे।

रोहित शर्मा को भी मिला फायदा
आईसीसी रैंकिग में रोहित शर्मा को भी फायदा मिला है। आईसीसी रैंकिग में रोहित शर्मा सातवें नंबर पर बने हुए हैं। धोनी 11 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों में पाकिस्तान के बाबर आजम चौथे नंबर पर हैं।

अच्छे खेल का मिला फायदा
द. अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी आठवें नंबर पर हैं। वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह तीसरे नंबर पर हैं। बता दें बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 6 विकेट झटके थे।

आईसीसी ने जारी की है रेटिंग
आईसीसी गेंदबाजों की रेटिंग में पाकिस्तान के हसन अली पहले नंबर-1 पर हैं। वहीं भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से जीतने के बावजूद दूसरे नंबर पर बनी हुई है। सीरीज जीत के साथ भारत के 119 अंक हैं तो वहीं द. अफ्रीका 121 अंक के साथ पहले नंबर पर बरकरार है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दिसंबर तक 750 करोड़ जमा करे यूनिटेक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
