खेल से संन्यास और IPL नीलामी के पहले राउंड में नहीं बिकने को लेकर युवराज ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। आईपीएल के 12 वे सीजन की बोली में सबके चहेते युवराज सिंह पर नजरें थी। बोली के पहले दौर में जब नए नए युवाओं को एक के बाद एक मौके दिए जा रहे थे, तब युवराज के नाम पर किसी ने दांव नहीं लगाया। इससे फैंस को निराशा तो हुई लेकिन बोली के अगले राउंड तक उन्होंने इंतजार करना बेहतर समझा। बता दें कि आईपीएल नीलामी में यदि कोई खिलाड़ी पहले सेट की बोली में नहीं बिकता है तो उसको दूसरे सेट में एक और मौका दिया जाता है। युवराज सिंह को इसी तरह से 18 दिसंबर को खरीदा गया था।

'पहले राउंड में खरीदे जाने पर कोई ताज्जुब नहीं'

'पहले राउंड में खरीदे जाने पर कोई ताज्जुब नहीं'

उन पर बाद के दौर में लगी बोली के अंतर्गत मुंबई इंडियंस ने दांव लगाया और 1 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में ही उनको खरीद लिया। इसी के साथ फैंस ने राहत ली। लेकिन, युवराज को इस बारे में खुद पता था कि पहले राउंड की बोली में उनको खरीदा नहीं जाएगा। हालांकि वह अंतिम राउंड की बोली को लेकर सकारात्मक थे। इस बारे में बात करते हुए युवराज ने बताया, 'मुझे कोई निराशा नहीं थी क्योंकि मेरा पहले से ये अनुमान था कि पहले राउंड की बोली में ऐसा हो सकता है। निश्चित तौर पर आप युवाओं को पहले मौका देना चाहोगे। मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हूं। मुझे आशा थी की अंतिम राउंड में मुझे ले लिया जाएगा।'

मुंबई इंडियंस और युवराज

मुंबई इंडियंस और युवराज

मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने को लेकर बात करते हुए युवराज ने कहा कि मुझे लग रहा था कि मैं इस बार मुंबई इंडियंस की ओर से शायद खेलने जा रहा हूं। युवराज ने इस दौरान आकाश अंबानी का अपनी तारीफ के लिए शुक्रिया अदा किया और साथ ही कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना बढ़िया रहेगा। युवराज के लिए पिछला आईपीएल सीजन खास नहीं रहा था और वे किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए 8 मैचों में केवल 65 रन ही बना पाए थे।

पिछले सीजन में फ्लॉप रहने का कारण बताया

पिछले सीजन में फ्लॉप रहने का कारण बताया

युवराज ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'पिछला सीजन मेरे लिए अच्छा नहीं रहा। मैं चार-पांच मैचों में अलग-अलग नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरा था। किसी एक नंबर पर मुझे बल्लेबाजी नहीं करने दी गई। इस सीजन में मैं अपना बेस्ट दूंगा।' युवराज को मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय सचिन तेंदुलकर, जहीर खार और रोहित शर्मा जैसे चेहरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। इन दिग्गजों के साथ वे भारत की ओर से खेलते हुए भी काफी समय बिता चुके हैं। युवराज ने कहा, 'मैंने इन तीनों के साथ काफी क्रिकेट खेला है। इस तरह का सपोर्ट सिस्टम मिलना हमेशा आपसे आपका बेस्ट दिलवाता है।'

संन्यास का फैसला विश्व कप के बाद

संन्यास का फैसला विश्व कप के बाद

अभी आईपीएल के अगले सीजन के लिए कुछ समय बाकी है। ऐसे में युवराज का ध्यान मौजूदा रणजी सत्र के बचे हुए मैचों पर हैं। उसके बाद सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में भी युवराज शिरकस्त करते हुए दिखाई देंगे। युवराज ने कहा, 'मेरे लिए इस तरह आईपीएल से पहले बढ़िया तैयारियां हो जाएंगी। मुझे उम्मीद है इस बार के आईपीएल सीजन में मैं अच्छा करूंगा। मैं आज भी खेल के प्रति जुनूनी हूं और यही मेरे अब तक खेलने की एकमात्र वजह भी है। मैं 2019 के क्रिकेट विश्व कप के बाद अपने खेल जीवन को लेकर कोई फैसला करूंगा। फिलहाल तो अगले तीन -चार महीने मेरे लिए काफी अहम हैं। मैं इस दौरान केवल अपने खेल पर फोकस करना चाहता हूं। '

Story first published: Thursday, December 20, 2018, 10:34 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+