Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुंबई इंडियंस ने 'मुख्य' खिलाड़ियों पर जताया भरोसा और इन नामों को दिखाया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 201 9 की खिलाड़ी नीलामी से पहले 18 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। वहीं, टीम ने 10 खिलाड़ी रिलीज भी किए हैं जिनमें पांच गैरअनुभवी और चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस तीन बार का आईपीएल चैंपियन रह चुका है। इस दौरान मुंबई ने कई अच्छे खिलाड़ियों को तराशा है और ऐसे अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन ही रखा है। इनमें हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडेय, आदित्य तारे, ईशान किशन, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं।

अनुभव और युवाओं के मेल को बनाए रखने के लिए फ्रेंचाइजी ने किरेन पोलार्ड, बेन कटिंग, विस्फोटक सलामी बल्लेबाज इविन लुईस और मिशेल मैकक्लेनाघन और साथ ही एडम मिलन की जोड़ी को बरकरार रखा है। टीम प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलिया के टी-20 विशेषज्ञ जेसन बेहरेंडॉर्फ का भी शामिल रखा है। आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी जारी रखेंगे।

रिलीज किए गए खिलाड़ी

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जेपी डुमिनी और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कमिंस को रिलीज किया गया है। बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान और श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय को भी रिलीज किया गया। इसके अलावा रिलीज किए गए भारतीयों में सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, शरद लुंबा, तजिंदर सिंह ढिल्लो, मोहसिन खान, एमडी निधेश शामिल हैं।

रिटेन किए गए खिलाड़ी : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडेय, आदित्य तारे, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, एविन लुईस, मेक्लेनघन, एडम मिल्ने, सिद्धेश लाड और जेसन बेहरेनडोर्फ।

रिलीज किए गए खिलाड़ी : सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, शरद लुंबा, तजिंदर सिंह ढिल्लो, मोहसिन खान, एमडी निधेश, जेपी डुमिनी, पैट कमिंस, मुस्ताफिजुर रहमान, अकिला धनंजय।

Story first published: Thursday, November 15, 2018, 18:15 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+