IPL : इस खिलाड़ी ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, अब दिल्ली कैपिटल्स में हुआ शामिल
नई दिल्ली। स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे आईपीएल सीजन-13 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। मुम्बई इंडियंस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ ट्रांसफर सम्बंधी करार करते हुए स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे को मुक्त कर दिया है और उनके बदले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज स्टेफाने रदरफोर्ड को अपने रूस्टर में शामिल कर लिया है। दिल्ली को 2019 सीजन में एक अच्छे स्पिनर की कमी खली थी। ऐसे में अब मारकंडे टीम की इस कमी को पूरा कर सकते हैं। दिल्ली के पास कगीसो रबाडा और इशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाज हैं, मयंक के आने से उसकी गेंदबाजी आक्रमण में पैनापन आएगा।
मुम्बई इंडियंस के मालिक आकाश अम्बानी ने कहा, "हम मयंक को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। मयंक एक शानदार प्रतिभा हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हम उन्हें युवा अवस्था में ही पहचाने और तैयार करने में सफल रहे। हमारे लिए यह कठिन फैसला है लेकिन हमें मयंक को रिलीज करना पड़ रहा है क्योंकि हम चाहते हैं कि वह काफी आगे तक का सफर तय करें। वह हमेशा मुम्बई इंडियंस परिवार का हिस्सा रहेंगे।" आकाश ने आगे कहा, "मैं अपने परिवार में एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्टेफाने को शामिल करते खुशी महसूस कर रहा हूं। स्टेफाने ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया है। वह प्रतिभाशाली हैं और हमें यकीन है कि मुम्बई में उन्हें अच्छा लगेगा।"
बता दें कि कि 20 साल के रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज की ओर से एक टी20 मैच खेला है। उन्होंने पिछले साल ही आईपीएल में डेब्यू किया था और सात मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 73 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी चटकाया था। वहीं मयंक मारकंडे ने 2018 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सभी 14 मैच खेले थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
