2nd Test, IND vs BAN: भारतीय तिकड़ी से डरा बांग्लादेश, पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश की बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम पिंक बॉल टेस्ट की मेजबानी को पूरी तरह से तैयार है। इस मैदान पर भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। पिच क्यूरेटर ने भारी बारिश के बाद काफी मेहनत के बाद समय से पहले पिच को तैयार कर देने की पुष्टि की है। इस बीच बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक जड़ने वाले बल्लेबाज अमीनुल इस्लाम ने दावा किया है कि शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाजों को पिंक बॉल से फायदा होगा।
और पढ़ें: गौतम गंभीर ने फिर दिया एमएस धोनी पर विवादित बयान, विश्व कप को लेकर लगाया यह बड़ा आरोप
इंदौर मे भारतीय तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सिर्फ 3 दिन में ही मैच खत्म हो गया और भारतीय टीम ने 130 रन और पारी से मैच जीता।

पिंक बॉल से भारत को मिलेगी मदद
अमीनुल ने कहा,‘जिस तरह से हमने (मोहम्मद) शमी, इशांत (शर्मा) और (उमेश) यादव की तेज गेंदबाजी में विविधता देखी है उससे उन्हें पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में पिंक बॉल से काफी फायदा मिलेगा। आप जहां भी खेलते हैं, वहां पर शाम को अतिरिक्त हवा बहती दिखाई देती है। और भारत इसका भरपूर फायदा उठाएगा।'
अमिनुल हक ने बांग्लादेश के पदार्पण टेस्ट (साल 2000) में भारत के खिलाफ 145 रन की पारी खेली थी और बांग्लादेश के लिए पहला टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे।

वेस्टइंडीज की पुरानी टीम की तरह मौजूदा तेज गेंदबाज
अमीनुल हक भारत के मौजूदा तेज गेंदबाजों से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की तुलना 1970 और 1980 के दशक की वेस्टइंडीज टीम की गेंदबाजी से की।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों से तुलना करते हुए 51 साल के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘इससे पहले हमने अनिल कुंबले की अगुवाई वाली भारत की स्पिन गेंदबाजी को देखा है लेकिन अब समय तेज गेंदबाजों का है। यह भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव है। उनके पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है, यह वैसा ही है जैसे एक जमाने में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज पूरी दुनिया में हावी थे।'

ऑस्ट्रेलिया नहीं भारतीय टीम का करना चाहिये फॉलो
अमिनुल हक ने भारतीय क्रिकेट की तारीफ करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि जब दुनिया ऑस्ट्रेलिया को नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट को फॉलो करे।
उन्होंने कहा, ‘आम तौर पर दुनिया आस्ट्रेलियाई क्रिकेट का अनुसरण करती है, इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन अगर आप देखेंगे तो भारतीय टीम निरंतर रही है । वे प्रेरणास्रोत हो सकते हैं। उन्होंने शीर्ष स्तर पर इसे साबित किया है।'

ईडन गार्डन्स के मैदान पर लिखा जाएगा नया इतिहास
अमीनुल ने कहा कि ईडन गार्डन में खेल जाने वाला दिन-रात्रि मैच क्रिकेट को नयी उंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें इस मैच का निमंत्रण भेजा है।
अमीनुल ने कहा, ‘दादा (गांगुली) ने मुझे आमंत्रित किया है। मैं वहां आने की सोच रहा हूं। यह मेरे यहां के कार्यक्रम पर निर्भर करेगा।'
उन्होंने कहा, ‘यह अविश्वस्नीय सा होगा जब लगभग 70 हजार दर्शक भारत में पहली बार दिन-रात्रि का टेस्ट देखेंगे। यह मैच टेस्ट क्रिकेट को नयी ऊंचाई पर ले जाएगा। दोनों टीमों को मेरी शुभकामनाएं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
