For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: वुमन्‍स-डे पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने शेयर किया ये 'स्पेशल' वीडियो

नई दिल्ली। 'वुमन्‍स-डे' 1909 में अमेरिका में सेलिब्रेट किया गया था लेकिन अब भारत में भी इसे आज के दिन यानि की 8 मार्च को हर साल मनाया जाता है। वुमन डे को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस खास माैके पर आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने खास वीडियो शेयर करते हुए महिलाओं को इस दिन की खास शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- ये हैं IPL के वो 5 रिकाॅर्ड जिनका टूटना है मुश्किल, एक बनाया था सचिन ने

मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया जिसमें लिखा- 'वुमन्‍स-डे' भारत में सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला दिन है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, कप्तान रोहित शर्मा और युवराज सिंह महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रोहित ने अपनी पत्नी रितीका का जिक्र करते कहा कि औरत का मेरी जिंदगी में बहुत बड़ा महत्तव है। बुमराह ने कहा कि मैने महसूस किया है कि औरतें भी पुरूषों से बढ़कर होती हैं। वहीं युवराज कहते हैं कि महिलाओं के बिना हम कुछ भी नहीं है। कप्तान रोहित ने इस दिन दिवाली से भी बड़ा दिन बताया है।

बता दें कि आईपीएल सीजन 12 की शुरूआत 23 मार्च को रही है। बीसीसीआई ने शुरूआती 17 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके मैच 5 अप्रैल तक होंगे। लेकिन इससे पहले सभी टीमें अपनी प्रमोशन में जुटी हुई हैं। मुबंई ने हाल ही में युवराज की ऐसी तस्वीर शेयर की जिसमें वह रोहित की टी-शर्ट पहने हुए दिखे। मुंबई ने यह तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को पूछा- पहचानों काैन? युवराज की यह तस्वीर देख रितिका को यह अजीब लगा। रीतिका ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा कि मेरे भाई (युवराज सिंह) ने मेरे पति (रोहित शर्मा) की जर्सी पहनी है।

Story first published: Friday, March 8, 2019, 11:37 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+