भारत-वेस्टइंडीज टी20 क्रिकेट मैच में लगा रिकॉर्डों का यह 'सिक्सर'
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच अमेरिका फ्लोरिडा शहर स्थित सिथ्लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रॉवर्ड नेशनल पार्क में खेले गए पहले टी-20 मैच को वेस्टइंडीज ने 1 रन के मामूली अंतर से जीत लिया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 246 रनों का विशाल लक्ष्य सामने रखा।
यह भी पढ़ें : Ind VS WI T2o LIVE: रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हारा भारत, लोकेश राहुल का शानदार शतक
जवाब में भारतीय क्रिकेट टीम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचकर भी हार गई। इस मुकाबले में कई ऐसे क्रिकेट रिकॉर्ड बने हैं जिनके बारे में जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद बने ऐसे ही 6 अहम रिकॉर्डों या फिर यूं कहें कि रिकॉर्डों के 'सिक्सर' के बारे में:
1. भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है।
2. इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन यानी कुल 489 रन बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के नाम था।
3. टी20 मुकाबलों से सबसे ज्यादा छक्के अब तक इसी मैच में पड़े हैं। इसमें कुल 32 छक्के लगे। इनमें से वेस्टइंडीज की तरफ से 21 और भारत की तरफ से 11 छक्के शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : वीरू पाजी ने पूरी की देश की शान और रियो ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक की यह विश, जानिए कैसे
4. एक ही टी20 मैच में दो शतक बनने का भी रिकॉर्ड आज ही बना है। भारत की तरफ से केएल राहुल तो वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से एविन लेविस ने शतक ठोंका।
5. इस मैच में धोनी और केएल राहुल की चौथे विकेट के लिए हुई 107 रनों की साझेदारी भी रिकॉर्ड है। उन्होंने इंग्लैंड के एंड्रयू हेल्स और इयॉन मॉर्गन की बराबरी की है।
6. भारतीय गेंदबाज स्टुअर्ट बिन्नी की गेंद पर पांच छक्के लगाते हुए लुइस ने इस ओवर में 32 रन जोड़े, जो कि टी-20 में किसी ओवर में दूसरा सर्वाधिक स्कोर रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

