
कितने बजे शुरू होगा मैच?
मुकाबला 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे मैच शुरू हो जाएगा। दुनिया के अलग-अलग देशों में इन टीवी चैनलों पर आप मैच देख सकते है-
भारत- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (इंग्लिश, हिंदी,तमिल,तेलगु, कन्नड़ और बंगाली में कमेंट्री)
अफगानिस्तान- एरियाना
अफ्रीका(सब-सहारा) - सुपरस्पोर्ट
कैरेबियन- स्पोर्ट्समैक्स
होंग कोंग- पीसीसीडब्ल्यू
यूएई एंड सऊदी अरेबिया- बीइन स्पोर्ट्स
ऑस्ट्रेलिया- फॉक्स क्रिकेट
बांग्लादेश- चैनल 9
ब्रूनेई एंड मलेशिया- एस्ट्रो
न्यूजीलैंड - स्काई स्पोर्ट
यूनाइटेड किंगडम- स्काई स्पोर्ट्स
श्रीलंका,नेपाल और भूटान- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
यूएस- विलो
ऑनलाइन टेलीकास्ट- डिजनी+हॉटस्टार वीआईपी

किस टीम का पलड़ा है भारी
अगर बात की जाए कि किस टीम का पलड़ा भारी है तो यहां मुंबई इंडियंस बेहतर दिख रही है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक 30 मैच हुए हैं, जिसमें मुंबई ने 18 तो चेन्नई सिर्फ 12 मैच ही जीत सकी है। ऐसे में साफ है कि यैलो आर्मी पर रोहित की टीम हावी रहती है। हालांकि तीन बार की चैंपियन चेन्नई को सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन मुंबई इंडियंस ऐसी टीम है जो इन्हें टक्कर देने में माद्दा रखती है। चेन्नई के लिए मैच जीता पाना आसान नहीं रहेगा।

ये जोड़ी चेन्नई पर पड़ सकती है भारी
बता दें कि मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ड की जोड़ी चेन्नई पर भारी पड़ सकती है। बुमराह को डेथ ओवरों का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है। कई ऐसे माैके आए हैं जब उन्होंने अपने दम पर हारा हुआ मैच जीत की ओर खींच दिया। वहीं बोल्ट लसिथ मंलिगा की कमी पूरी करेंगे जो इस सीजन से निजी कारणों के चलते बाहर हो गई थे।


Click it and Unblock the Notifications
