नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का 27वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई दमदार नजर आ रही है तो राजस्थान हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। मुकाबला शाम 4 बजे वानखेड़े स्टेडियम में होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई टीम छह मैचों में से पांच में जीत हासिल कर तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं राजस्थान अब तक छह मैचों में से एक ही मैच में जीत हासिल कर पाई और अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।
दोनों टीमों के बीच 21 मैच खेले गए हैं. जिसमें मुंबई ने 11 तो राजस्थान ने नौ बार जीत हासिल की है। वहीं वानखेड़े में भी मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। यहां दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें मुंबई ने 4 तो राजस्थान 2 मैच जीते हैं। मुंबई ने अपने पिछले मुकाबले में भी किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से राैंदा था। किरोन पोलार्ड फॉर्म में हैं, जिन्होंने 31 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली थी। वहीं राजस्थान अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी।
दोनों टीमों का स्क्वायड इस प्रकार हैं-
मुंबई इंडियंस- युवराज सिंह, लसिथ मलिंगा, रोहित शर्मा (सी), कीरोन पोलार्ड, आदित्य तारे, मिशेल मैक्लेनघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सूर्यकुमार यादव, बेन कटिंग, जयंत यादव, क्विंटन डी कॉक, एविन लुईस, बरिंदर शरण, सिद्धेश लाड, जसप्रीत बुमराह जायसवाल, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, अलजार्री जोसेफ, क्रुनाल पंड्या, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, मयंक मारकंडे, रसिक शेख
अजिंक्या रहाणे- अजिंक्य रहाणे (c), धवल कुलकर्णी, स्टुअर्ट बिन्नी, स्टीवन स्मिथ, जोस बटलर, वरुण आरोन, जयदेव उनादकट, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, मनन वोहरा, प्रशांत चोपड़ा, एश्टन टर्नर, ईश सोढ़ी, कृष्णप्पा गौतम, राहुल त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी , लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, महिपाल लोमरोर, शुभम रंजन, ओशन थॉमस, जोफ्रा आर्चर, रियान पराग, आर्यमान बिड़ला, सुदेशान मिधुन