IPL 2019 : पंजाब की जीत के बाद कप्तान अश्विन ने किया भांगड़ा, देखें VIDEO
नई दिल्ली। आर अश्विन की अगुवाई में पंजाब की टीम के लिए आईपीएल का 12वां सीजन अब तक अच्छा रहा है। अभी तक अपने 9 में से 5 मैच जीत चुकी यह टीम पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात दे चुकी है। मोहाली में मंगलवार को हुए इस मैच में मेजबान टीम के हिस्से में 12 रनों से जीत दर्ज हुई। इससे पहले भी अश्विन के मांकड़िग आउट के कारण राजस्थान ने पंजाब के हाथों पहले भी शिकस्त खाई थी।
किंग्स इलेवन के कप्तान वैसे तो चेन्नई राज्य से ताल्लुक रखते हैं लेकिन वे हिंदी भी बहुत अच्छी बोलते हैं। यहीं नहीं, अब पंजाबी संस्कृति में ढल चुके अश्विन भांगड़ा भी करना सीख गए हैं। इनकी बानगी उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पिछला मैच जीतकर दिखाई। इस जीत के अश्विन के लिए काफी मायने हैं क्योंकि उन्होंने इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। उन्होंने ना केवल 4 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली बल्कि गेंदबाजी में भी दो विकेट चटकाए।
मैच के बाद अश्विन ने मशहूर पंजाबी नृत्य भांगड़ा के स्टेप भी किए।
Bhangra ta sajda jado nachche sadda skipper! 🕺#SaddaPunjab #KXIPvRR @ashwinravi99 pic.twitter.com/PHpedjgM6j
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) April 16, 2019
वैसे आपको बता दें कि मैच से पहले क्रिस गेल भी पंजाबी डांस करते हुए नजर आए थे।
The customary welcome for the #UniverseBoss 🕺🕺 pic.twitter.com/xyXEnzoExQ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2019
फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब अंक तालिका में कुल 10 अंक अर्जित करने के साथ नंबर चार पर विराजमान है। जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपनी छठी हार दर्ज झेली है। अब अजिंक्य रहाणे की टीम को प्ले-ऑफ में पहुंचने की किसी उम्मीद के लिए अपने खेल के स्तर को काफी ऊंचा उठाना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
